फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Women can stay ahead in every field by developing self-confidence

Ballia News: आत्मविश्वास पैदा कर हर क्षेत्र में आगे रह सकती महिलाएं

Mon, 26 Feb 2024 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Women can stay ahead in every field by developing self-confidence
बलिया। अमर उजाला की ओर से जापलिनगंज में आयाेजित अपराजिता कार्यक्रम में आधी आबादी ने एक स्वर में कहा कि मौजूदा समय में महिलाओं की सुरक्षा जागरूकता पर ही निर्भर करती है। क्योंकि जितनी महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी उतनी ही सुरक्षित रहेंगी। महिलाओं ने अपराजिता जैसे जागरूकता कार्यक्रम के लिए अमर उजाला का आभार जताया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम समय की जरूरत हैं। कहा कि ऐसे कार्यक्रम अन्य स्थानों पर भी होने चाहिए, ताकि महिलाओं को जागरूक किया जा सकें।
विज्ञापन

अधिवक्ता व उद्यमी नीति अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं को पता होना चाहिए कि अगर उनके साथ कुछ गलत हो रहा है तो वह किससे और किस जगह शिकायत दर्ज कर सकती हैं। जरूरत बस अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा करने की है। आत्मविश्वास ही जीत दिलाता है। सशक्तीकरण का अर्थ शक्तिशाली बनाने से है।
विज्ञापन

ज्योति अग्रवाल ने कहा की बदलते दौर में सरकार द्वारा लड़कियों को पैरों पर खड़ा होने के लिए कक्षा नौ के बाद सभी क्षेत्रों के लोगों को बुलाकर काउंसलिंग का आयोजन करवाना चाहिए। इससे उन्हें कैरियर चुनने में सहयोग होगा। कहा कि स्कूलों में चलने वाले वाहनों पर किसी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी का नंबर हो, जिससे शिकायत करने पर कार्यवाही हो सकें। चालक लड़कियों को निर्धारित स्टाप पर न छोड़ दूसरी जगह उतार दे रहे हैं, जिससे किसी दिन बड़ी घटनाएं हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौम्या अग्रवाल ने कहा की एआई तकनीक के दौर में साइबर सिक्योरिटी और मजबूत करने की जरूरत है, जिससे सोशल प्लेटफार्म पर निजी फोटो विडियो का गलत इस्तेमाल कर महिलाओं का शोषण ना कर सके।
शिवांगी गोयल ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। वह ऑटो से लेकर प्लेन तक चला रही हैं।साइबर ठगी के मामले को रोकने के लिए आनलाइन पेमेंट एप को मजबूती देने की बात कही।

बृजबाला अग्रवाल ने कहा की ट्रेनों में आज भी महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करती है। सीनियर सिटीजन को उसके उम्र के हिसाब से सीट तक नहीं मिलती है।
स्नेहा अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं को किसी से डरना नहीं है। हर मोड़ पर निडरता से डटकर खड़ा होना होगा। अगर किसी महिला या युवती के साथ बस या सार्वजनिक जगह पर, स्कूल या कॉलेज में कुछ गलत होता है उसका खुलकर विरोध करे।
नमिता अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन को महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य व प्रसव की सुविधा मिले इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed