फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Women and men wrestlers showed bets in the riot

दंगल में महिला व पुरुष पहलवानों ने दिखाए दाव

Wed, 29 Jan 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Women and men wrestlers showed bets in the riot
वशुनपुरा क्षेत्र के तुर्की दौलतपुर गांव में स्व. पारस सिंह कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में दांव आजम? - फोटो : BALLIA
विशुनपुरा। क्षेत्र के तुर्की दौलतपुर में बुधवार को स्व. पारस सिंह कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी एवं पूर्वी यूपी के 48 महिला और पुरुष पहलवानों ने अपने दांव आजमाए। हालांकि अधिकतर कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर ने पहलवानों का हाथ मिलाकर किया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि कुश्ती भारत का प्राचीन खेल है। यह हमारे देश की धरोहर भी है। खेल और व्यायाम से ही हमारा देश विश्वगुरु रहा है। प्रतियोगिता में रोशनी इलाहाबाद और मऊ के शिवांगी के बीच छह मिनट की रोचक कुश्ती हुई, जिसमें शिवांगी ने रोशनी को पटखनी देकर जीत हासिल की। वहीं ब्यूटी सिंह गाजीपुर और राधा दिल्ली के बीच हुई पांच मिनट की कुश्ती में ब्यूटी ने राधा को धूल चटा दिया। राजेश गाजीपुर और अवनीश बलिया के बीच हुई चार मिनट की कुश्ती में अवनीश विजयी रहे। इसके अलावा अजीत बलिया और नेहरू मेरठ, मंतोष रेवती व प्रमोद विशुनपुरा, राहुल बलिया व देवकिशन हरियाणा, अजीत बनारस व विनोद बलिया, अरविंद दिल्ली व मनीष बलिया, विनोद बलिया व बहादुर वाराणसी, कुंजबिहारी बलिया तथा खली हरियाणा सहित डेढ़ दर्जन मुकाबले बराबरी पर छूटे। प्रतियोगिता में उद्घोषक के रूप में हरिवंश यादव व रेफरी के रूप में मनोहर यादव रहे। आयोजक चंद्रभान सिंह पूर्व जिला केशरी नैनीताल ने मुख्य अतिथि एवं पहलवानों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर छट्ठू राम, मनोरमा सिंह, मो. रब्बानी, नन्हकू सिंह, हसनैन अंसारी, कांशीराम, हाजी अबरार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed