फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Woman's skeleton found in trolley bag

Ballia News: ट्राली बैग में मिला कंकाल महिला का

Thu, 26 Oct 2023 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Woman's skeleton found in trolley bag
बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के दया छपरा चट्टी के पास 22 अक्तूबर को खेत में ट्राली बैग में मिला नर कंकाल महिला का था। पोस्मार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। पुलिस आगे की जांच के लिए कंकाल व बैग में मिले अवशेष को गोरखपुर व लखनऊ भेजेगी। साथ ही डीएनए टेस्ट भी कराएगी। पुलिस नर कंकाल का पोस्टमार्टम होने के बाद आसपास के जिलों और बिहार के तटवर्ती क्षेत्रों में उसके बारे में पताल लगाने का प्रयास कर रही है। जिले में पिछले कुछ माह से गायब युवतियों व महिलाओं का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस को शंका है कि हत्यारे दूसरी जगह हत्या कर बैग को खेत में फेंककर भाग गए होंगे। पुलिस बलिया-बैरिया मार्ग पर लगे सीसी कैमरों को खंगाल रही है। एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद अन्य पहलुओं की जानकारी के लिए बैग व कंकाल को लखनऊ भेजा जाएगा। डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed