{"_id":"6a1c95cee0d559d97a0da24e","slug":"womans-health-deteriorates-after-questioning-in-land-dispute-dies-ballia-news-c-190-1-bal1001-165268-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: भूमि विवाद में पूछताछ के बाद बिगड़ी महिला की तबीयत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: भूमि विवाद में पूछताछ के बाद बिगड़ी महिला की तबीयत, मौत
विज्ञापन
रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट गांव की मृतका लीलावती देवी। फाइल फोटो, परिजन
रेवती। थाना क्षेत्र के गायघाट गांव स्थित मस्जिदी टोला में शनिवार देर शाम लीलावती देवी (55) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार भूमि विवाद के मामले में पुलिस की पूछताछ के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई। वहीं पुलिस का कहना है कि महिला पहले से हृदय रोग और मधुमेह की मरीज थीं।
गायघाट निवासी राजेंद्र राजभर का अपने पट्टीदारों जयराम राजभर और द्वारिका राजभर से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस संबंध में दोनों पक्षों के बीच पिछले कुछ समय से शिकायतें और पत्राचार भी हो रहा था।
बताया जाता है कि एक सप्ताह पहले एक पक्ष ने थाने में शिकायत दी थी। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से हाल ही में एसडीएम बांसडीह को जमीन की पैमाइश कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था। मामले में राजस्व विभाग से जांच रिपोर्ट भी मांगी गई थी।
विज्ञापन
इसी क्रम में शनिवार शाम रेवती पुलिस राजेन्द्र राजभर के घर पहुंची और जमीन विवाद से जुड़े कुछ बिंदुओं पर जानकारी ली। आरोप है कि पुलिसकर्मियों की ओर से गिट्टी रखे जाने संबंधी पूछताछ किए जाने के बाद परिवार की महिला सदस्य लीलावती देवी (55) की तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजनों का कहना है कि पूछताछ के बाद उनका रक्तचाप तेजी से बढ़ गया और कुछ ही देर में वह अचेत हो गईं। इससे पहले कि उन्हें चिकित्सकीय सहायता मिल पाती, उनकी मौत हो गई। लीलावती के पति राजेंद्र राजभर कोलकाता में ट्रक चालक हैं। उनके दोनों पुत्र पंकज और मंटू मुंबई में निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन स्तब्ध हैं।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि महिला पहले से ही हृदय रोग और मधुमेह से पीड़ित थी। जमीन विवाद की चर्चा के दौरान उनका रक्तचाप बढ़ गया, जिससे उनकी मौत हुई प्रतीत होती है।