फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Woman's body found hanging from noose

Ballia News: फंदे से लटकता मिला महिला का शव

Tue, 11 Jun 2024 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from noose
सहतवार। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेऊर में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची सहतवार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। अभी मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

बेऊर निवासी दुर्गावती उर्फ बेबी (34) पत्नी अखिलेश वर्मा का शव अपने घर में फंदे से लटका हुआ मिला। उस समय अखिलेश केवरा मंडी में सब्जी बेचने गया था। 10.30 बजे के करीब घर आया तो देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है। दरवाजा पीटने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। तब तक आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। इसी बीच किसी ने सहतवार पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची सहतवार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। दुर्गावती के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विकास चंद पांडेय का कहना है कि इस बारे में कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम की जो रिपोर्ट आएगी, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों के अनुसार अखिलेश वर्मा के नशे की लत के वजह से दुर्गावती देवी से पैसे को लेकर झगड़ा होता रहता था। दुर्गावती देवी भी मेहनत मजदूरी कर अपने दो बच्चों का पालन पोषण करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed