{"_id":"613613b38ebc3eb7cf494ae0","slug":"woman-jumped-into-pond-for-suicide-when-children-were-left-in-train-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया: ट्रेन में बच्चे छूटे तो तालाब में जान देने को कूदी महिला, ग्रामीणों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: ट्रेन में बच्चे छूटे तो तालाब में जान देने को कूदी महिला, ग्रामीणों ने बचाया
Mon, 06 Sep 2021 06:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 06 Sep 2021 06:42 PM IST
सार
डूब रही महिला को ग्रामीणों ने अथक प्रयास के बाद बचा लिया। वहीं, महिला कुछ ज्यादा बता नहीं पा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया जिले के बांसडीह नगर पंचायत के वार्ड-10 स्थित तालाब में सोमवार को एक महिला कूद गई। डूब रही महिला को ग्रामीणों के अथक प्रयास से बचाया। महिला बहुत कुछ बताने में असमर्थ दिख रही थी। उसने इतना ही बताया कि मायके जाने के दौरान ट्रेन में उनके बच्चे छूट गए। बिछड़ने के गम में वो जान देने जा रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों को बहुत पूछने पर महिला ने लिखकर अपना नाम बबली पत्नी अंजनी निवासी बालापुर (गाजीपुर जिला) बताया। वह किसी ट्रेन में अपने बच्चों दिव्यांसी(6), दिव्या(4) और आठ माह के शिवम के साथ सोमवार को किसी ट्रेन से अपने मायके रसड़ा जा रही थी। पता नहीं कैसी बांसडीह पहुंच गई।
विज्ञापन
बच्चों के बारे में बताया कि वह ट्रेन में ही छूट गए हैं। उन्ही से बिछड़ने के कारण वह पानी में डूब कर जान दे रही थी। समाचार लिखे जाने तक महिला बदहवासी में रो रही थी। बार-बार तालाब में कूदने का प्रयास कर रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह पूछताछ कर रहे थे।
विज्ञापन