फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Woman injured in fight due to goat grazing

बकरी चराने को लेकर विवाद में महिला की मौत

Fri, 07 Aug 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Woman injured in fight due to goat grazing
ैरिया क्षेत्र के चांदपुर गांव में हुए वणिवाद में घायल दूसरे के पक्ष े लोहा मियां तथा मदीना खातून। - फोटो : BALLIA
बैरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में बकरी चराने को लेकर पहले बच्चों में विवाद हुआ। बाद में इसको लेकर बृहस्पतिवार की रात बच्चों के अभिभावक आपस में भिड़ गए और दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें घायल एक महिला की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार स्थानीय चिकित्सालय में कराया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी लोहा मियां का लड़का और अली हुसैन उर्फ सरल का लड़का बृहस्पतिवार को बकरी चराने गया था। वहीं दोनों के बीच झगड़ा हो गया। तब वहां मौजूद लोगों ने दोनों को अलग कर दिया और मामला शांत करा दिया। घर वापस लौटने के बाद रात आठ बजे के लगभग फिर दोनों पक्ष के बड़े लोगों में लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें एक पक्ष के अली हुसैन उर्फ सरल (55), नूरजहां (50) पत्नी अली हुसैन, नाजिर (15) और जाकिर (17) घायल हो गए। दूसरे पक्ष के लोहा मियां (58), मदीना खातून (54) और अख्तर (20) घायल हुए। बाद में अली हुसैन उर्फ सरल की पत्नी नूरजहां (50) की मौत हो गई। मामले की जानकारी होते ही बैरिया थाने की पुलिस गांव में पहुंच गई और नूरजहां का शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया की मारपीट की सूचना पर मौके पर गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गांव में दोनों पक्षों को अलग कर शांति व्यवस्था बहाल कर दी गई है। अभी तक किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। अभी दोनों तरफ से किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया है, लेकिन उन पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed