फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   woman empowerment in ballia

साहस, शौर्य की प्रतीक होती हैं महिलाएं

Tue, 13 Jul 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
woman empowerment in ballia
दुबहर। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय महिला अध्ययन केंद्र की ओर से नारी शक्ति विषय पर क्षेत्र के नगवा गांव के पंचायत भवन पर संगोष्ठी आयोजित की गई। शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि जेएनसीयू के सहायक प्रोफेसर डॉ. अपराजिता उपाध्याय ने कहा कि नारी शब्द ही नर की अपेक्षा अधिक गरिमामयी है। नारी पुरुष से कहीं अधिक सशक्त है और उसके सशक्तिकरण से ही पुरुष का सशक्तिकरण संभव है। स्त्री ही पुरुष की प्रेरणा है। नारी सशक्तिकरण का संकल्प समय की मांग है। नारी साहस, शौर्य की प्रतीक होती है। डॉ. वंदना ने कहा कि सम्पूर्ण विश्व मे नारी को शक्ति के रूप में प्रतिष्ठा मिली है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भुवनेश्वर पासवान ने कहा कि देश की उन्नति में महिलाओं का विशेष योगदान है। आज समाज के हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों की बराबरी कर रही हैं। हर कदम पर पुरुषों का साथ देते हुए देश के चहुंमुखी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस मौके पर प्रमुख रूप से रंजू यादव, कृतिका पांडेय, प्रीतम प्रजापति, मनीष, शिवम पांडेय, गोविंद यादव, दीपक पासवान, रंभा देवी, गीता देवी, प्रमिला, माया, दुर्गावती, निर्मला, अनीता आदि लोग मौजूद रहे। संचालन टीम लीडर नंदिनी सिंह तथा अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुमित्रा देवी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed