{"_id":"668c1b25da1203cca30eda58","slug":"woman-dies-after-being-stabbed-in-ballia-went-resolve-fight-between-youths-tension-the-village-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: चाकू लगने से महिला की मौत, युवकों की लड़ाई को गई थी सुलझाने, अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम; गांव में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चाकू लगने से महिला की मौत, युवकों की लड़ाई को गई थी सुलझाने, अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम; गांव में तनाव
Mon, 08 Jul 2024 10:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 08 Jul 2024 10:30 PM IST
सार
Ballia News: बलिया में हुई इस घटना के बाद मौके पर पुलिस फोर्स तैनात हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
रामावती देवी की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया के उत्तर पट्टी में सोमवार की शाम युवकों की मारपीट में महिला रामावती देवी (55) पत्नी छोटक राजभर की चाकू मारकर कर हत्या कर दी गई। महिला की मौत पर मुहल्ले में आक्रोश भी बढ़ गया।
विज्ञापन
मोहल्ले के ही युवकों गोलू पुत्र बहादुर राजभर तथा आयुष व गोलू पुत्र हरी शंकर राजभर के बीच रंजिश चली आ रही थी। उसी रंजिश को लेकर सोमवार साय दोनों आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
युवकों को आपस में लड़ते देख महिला रामावती उन्हें छुड़ाने गई। तभी उनमें से एक ने महिला के पेट में चाकू मार दिया। चाकू लगते ही महिला जमीन पर गिर पड़ी। आनन-फानन में महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक गोलू पुत्र हरी शंकर को रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम कुरैशी, प्रभारी निरीक्षक क्षितिज त्रिपाठी तथा चौकी इंचार्ज बीपी सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल अस्पताल पहुंच गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्राधिकारी फहीम कुरैशी ने बताया कि दोनो पक्ष घायल हैं। दोनों पक्षों की तहरीर पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।