फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   without budget 10.50 crores work sanctioned.

जिला पंचायत की करतूत : बिना बजट स्वीकृत कर डाले 10.50 करोड़ के कार्य

Tue, 31 Aug 2021 10:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
without budget 10.50 crores work sanctioned.
बलिया। जिला पंचायत में बजट नहीं होने के बाद भी 10.50 करोड़ से ज्यादा के कार्य स्वीकृत कर दिए गए। दूसरे बजट का पैसा दूसरे कार्यों में लगाकर कुछ कार्य करा दिए गए, कुछ अधूरे हैं तो कुछ शुरू भी नहीं हुए। प्रकरण कई वर्ष पहले से चला आ रहा है, लेकिन अधिकारी इसे दबाते रहे और इधर का पैसा उधर लगाकर काम चलाते रहे। किसी ने इसकी जानकारी शासन को नहीं दी और वित्तीय अनियमितता होती रही। नए अपर मुख्य अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने कार्यभार संभाला तो मामला संज्ञान में आया। पिछले चार वर्ष में करीब 10.50 करोड़ का गड़बड़झाला मिलने पर इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
विज्ञापन

जिला पंचायत में विकास के लिए शासन से राज्य वित्त आयोग (वर्तमान में पांचवें) की गाइडलाइन के अनुसार धनराशि दी जाती है। इस धनराशि से कई प्रकार के विकास कार्य कराए जाते हैं। बताया जा रहा है कि जिला पंचायत में इस मद से प्रतिवर्ष निर्धारित बजट के सापेक्ष पिछले कुछ वर्षों निर्धारित मानक से अधिक कार्य स्वीकृत कर दिए गए। टेंडर आदि भी करा कार्यों को शुरू करा दिया गया। ये कारनामा कई वर्षों से चलता आ रहा है। इस बीच कुछ माह पहले जिला पंचायत के तत्कालीन अपर मुख्य अधिकारी रमेश सिंह का स्थानांतरण हो गया। नये अपर मुख्य अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने कार्यभार संभाला। पुराने कार्यों के लिए ठेकेदारों ने भुगतान के लिए तेजी मचाई तो फाइलें खंगाली जाने लगी। पिछले चार वर्ष का आंकड़ा निकाला गया तो पता चला कि निर्धारित बजट से 10.50 करोड़ से अधिक के कार्य स्वीकृत कर दिए गए हैं। नतीजा यह है कि कई कार्य अधूरे पड़े हुए हैं। वित्तीय अनियमितता के इस गंभीर मामले को देखते हुए अपर मुख्य अधिकारी ने मामले की रिपोर्ट शासन को भेज कर मार्गदर्शन मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed