फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Without a copy of the inquiry will return to physics

भौतिकी की कॉपियां बिना जांच के लौटेंगी

Sat, 09 Apr 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 09 Apr 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
जनपद के चार मूल्यांकन केंद्रों में परीक्षकों की कमी के कारण हजारों कापियाें की जांच को लेकर न सिर्फ संशय है बल्कि भौतिक विज्ञान इंटर की करीब 40 हजार उत्तरपुस्किाओं का वापस होना तय है। अब तक करीब 65 फीसदी उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। कुछ विषयों को छोड़ शेष का मूल्यांकन निर्धारित समय में पूरा करने की कोशिश चल रही है। अगर समय नहीं बढ़ा तो हजारों उत्तर पुस्तिकाएं वापस हो जाएंगी।  
विज्ञापन



जिले के चार मूल्यांकन केंद्रों पर करीब 10 लाख उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए आई हुई हैं। जिनमें से करीब साढ़े छह लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। राजकीय इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर करीब सवा तीन लाख उत्तरपुस्तिकाएं आई हैं। जिसमें से अब तक करीब दो लाख उत्तरपुस्किाओं का मूल्यांकन हो चुका है। शेष उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन निर्धारित समय के अंदर हो जाएगा। कोठार प्रभारी द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक को भौतिक विज्ञान की उतरपुस्तिकाओं को वापस करने के लिए पत्र लिखा जा चुका है।  उधर मुरली मनोहर टाउन इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर अभी तक कुल एक लाख 75 हजार उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। हाईस्कूल अंग्रेजी को छोड़ शेष का मूल्यांकन निर्धारित समय में कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


राजकीय बालिका इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर दो लाख उत्तर पुस्तिकाओं में से करीब एक लाख 40 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। जबकि गृहविज्ञान की करीब 10 हजार उत्तरपुस्तिकाएं बच सकती हैं। कुंवर सिंह इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर तीन लाख 35 हजार उत्तर पुस्तिकाएं आई थी। जिनमें से करीब दो लाख उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। जबकि रसायन विज्ञान की उत्तरपुस्तिकाओं का बिना मूल्यांकन वापस करना पड़ सकता है। मूल्यांकन की अंतिम तिथि 13 अप्रैल निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed