{"_id":"6b01ea4f1e8051b491022ff7","slug":"morning-procession-held-on-the-occasion-of-guru-nanak-dev-jis-prakash-parv-ballia-news-c-190-1-bal1002-177634-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकली प्रभात फेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकली प्रभात फेरी
विज्ञापन
नगर में प्रभात फेरी निकालकर भ्रमण करते सिख समुदाय के लोग। जागरुक पाठक
बलिया। सिक्ख धर्म के संस्थापक प्रथम गुरु श्रीगुरु नानक देव जी महाराज का पावन प्रकाश पर्व के प्रथम दिन शनिवार को शहर में जुलूस निकाला गया। पावन प्रकाश गुरुपर्व 24 नवंबर दिन मंगलवार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन बलिया सिक्ख समाज द्वारा श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाश सन् 1469 में ननकाना साहिब लाहौर में हुआ था।
आयोजित होने वाले कार्यक्रम के क्रम में तीन दिवस तक प्रभात फेरियां आयोजित होनी है। प्रथम दिवस बलिया स्थित गुरुद्वारा साहिब से प्रभात फेरी निकाली गई जो कि विभिन्न मार्गों से होकर गुरुद्वारा साहिब में वापस संपन्न हुई। प्रभात फेरी की सेवा माता तारा देवी पत्नी स्वर्गीय स्वर्गीय गोविंद सिंह कपूर की तरफ से थी।
रविवार की सुबह भी 5 बजे से गुरुद्वारा साहिब से प्रभात फेरी की शुरुआत होगी, जिसकी सेवा मनजीत सिंह एंड कंपनी की तरफ से होगी। गुरुपर्व का मुख्य आयोजन 24 नवंबर दिन मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरु दरबार में आयोजित होगा जिसमें दिन और रात के दीवान आयोजित किए जाएंगे जिसमें कीर्तनी जत्थे द्वारा कीर्तन से संगत को निहाल किया जाएगा, उपरांत अरदास तथा गुरु का अटूट लंगर बरतेगा।
विज्ञापन
साथ ही कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं/ स्नानार्थियों की सेवा हेतु एक सेवा शिविर का भी आयोजन बलिया सिक्ख समाज की तरफ से चौक में किया जाएगा जिसमें गुरु का लंगर वितरित किया जाएगा। प्रभात फेरी में मुख्य रूप से हरजीत सिंह चावला, जगजीत सिंह बाबू, सुरजीत सिंह एडवोकेट, अमृतपाल सिंह, तरनजीत सिंह, हरजिंदर सिंह राजू, विश्वजीत सिंह, विशाल सिंह, प्रभुदयाल सिंह, हरजीत सिंह आदि शामिल थे।