फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Withdraw money from other's account through Aadhaar

आधार के जरिए दूसरे के खाते से निकाले 10034 रुपये

Tue, 14 Jan 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Withdraw money from other's account through Aadhaar
रेवती। नगर स्थित पूर्वांचल बैंक के बचत खाता में जमा एक खाताधारक के खाते से दो तिथियों में कुल 10030 रुपये निकालने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

नगर में थाना के पास स्थित पूर्वांचल बैंक शाखा दतहां में नगर के वार्ड नंबर 11 निवासी विजय शंकर प्रजापति तथा उसकी पत्नी ममता देवी का संयुक्त बचत खाता है। विजय शंकर दिल्ली में एक डेयरी फार्म का आइसक्रीम बेच कर अपना परिवार चलाता है। उसने खाता में बिटिया के मुंडन संस्कार के लिए रुपए जमा किया था। सोमवार को जब वह संबंधित बैंक में रुपये निकालने गया तो पता चला कि उसके खाते से बीते 05 अक्तूबर को दो बार में 2000, 5000 तथा 09 अक्टूबर को 1430 तथा उसी तिथि को 2000 , कुल 10430 रुपया की निकासी की गई है। यह सुनकर पीड़ित खाताधारक के होश फाख्ता हो गये। जांच में पता चला कि पीड़ित विजय के बैंक खाता से माझा निवासी दीपा देवी का आधार जुड़ गया था। दीपा ने अपने आधार कार्ड के माध्यम से विजय के खाता की रकम अपना पैसा समझ निकाल लिया। मामला के प्रकाश में आने के बाद बैंक ने इस समस्या का समाधान करने का आश्वासान दिया है। इस बाबत शाखा प्रबंधक नितिन कुमार सिंह ने बताया कि बैंक में ई- केवाईसी सिस्टम नहीं जुड़ा है जिसके कारण यह मानवीय भूल की वजह से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed