फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   With the birth of Jesus coined Merry Christmas

यीशु के जन्म के साथ गूंजा मेरी क्रिसमस

Thu, 24 Dec 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Thu, 24 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
With the birth of Jesus coined Merry Christmas
नगर से सटे अमृतपाली सहित जनपद के गिरिजाघरों में गुरुवार की रात 12 बजे प्रभु यीशु के जन्म के साथ ही मेरी क्रिसमस गूंज उठा। ईसाई समुदाय के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इस मौके पर प्रभु यीशु और मरियम की भव्य झांकी सजाई गई। वहीं चर्चों को फूल एवं गुब्बारों से सजाया गया था। क्रिसमस ट्री को आकर्षक ढंग से सजाया गया था जिससे बच्चों में काफी उत्साह रहा।
विज्ञापन



इस मौके पर जिले के सभी गिरिजाघरों को झालरों से दुल्हन की तरह सजाया गया। गुरुवार की अर्धरात्रि को यीशु का जन्म हुआ। लोग घरों में मेहमानों के लिए तरह-तरह के व्यंजन बनाने में लोग जुटे थे। झांकियों के माध्यम से तमाम चीजों को जीवंत रुप प्रदान करने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन



रसड़ा के राघोपुर स्थित मिशन में भी प्रभु यीशु के जन्म के साथ ही ईसाई बंधुओं ने एकदूसरे को बधाई दी। प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित झांकियों के साथ मिशन को पूरी तरह से संजाया संवारा गया था। इस दौरान फूल और गुब्बारा से झांकियों को आकर्षक बनाया गया। फादर ज्ञान प्रकाश ने बताया कि प्रभु यीशु के जन्म के साथ ही क्रिसमस डे मनाने में लोग जुट गए। बच्चों में काफी उत्साह रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed