{"_id":"3671d118316e76e1fc6d3f077e682e1f","slug":"with-the-arrival-of-cold-rain-realization-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के साथ ही ठंड के आगमन का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के साथ ही ठंड के आगमन का अहसास
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Wed, 02 Dec 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसमान में बुधवार की सुबह से ही काले-कजरारे बादलों ने अठखेलियां शुरू कर दी। दोपहर बाद अचानक आसमान में घोर बादलों का समूह उमड़ पड़ा। कुछ देर में बादलों ने बरसना शुरू कर दिया। बेमौसम बारिश से नगर की हालत काफी खराब हो गई। वहीं सड़कों पर धूल की जगह कीचड़ दिखने लगा।
हालांकि मौसम खराब होने से ठंड में इजाफा हुआ। लोगों ने ऊनी शाल और स्वेटर भी निकाल लिए। सोमवार से ही बादल आसमान में उमड़-घुमड़ करते रहे। बुधवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज गड़बड़ दिख रहा था। दोपहर बाद तो आसमान में अठखेलियां कर रहे काले बादल इकट्ठे होने लगे। दोपहर बाद करीब तीन बजे तक बादलों का उमड़-घुमड़ चलता रहा। करीब चार बजे कुछ ही देर में बादलों ने आसमान को पूरी तरह से ढंक दिया। अचानक अंधेरा छा गया और फिर क्या था। बादलों ने बरसना शुरू कर दिया। बारिश से नगर की रौनक अचानक बिगड़ने लगी।
नगर की सड़कों पर कीचड़ का साम्राज्य स्थापित हो गया। जिससे दो पहिया एवं चारपहिया वाहनों की गति धीमी पड़ गई। कई वाहन कीचडय़ुक्त सड़क पर फिसलते नजर आए। वहीं बारिश के चलते ठंड में इजाफा साफ झलकने लगा। उधर, ग्रामीणांचल क्षेत्रों में किसानों में कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल देखने को मिला।