फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accused of snatching a gold chain and locking a woman inside a shop

Ballia News: सोने की चेन हड़पने और महिला को दुकान में बंद करने का आरोप

Sun, 18 Oct 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Accused of snatching a gold chain and locking a woman inside a shop
बलिया। ओक्डेनगंज स्थित एक ज्वेलर्स पर पुरानी सोने की चेन जमा करने के बाद वापस मांगने गई महिला ने धोखाधड़ी, धमकी देने और दुकान में बंद करने का आरोप लगाया है। मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


विजयीपुर मोहल्ला निवासी दीपिका सिंह ने न्यायालय में आवेदन देकर आरोप लगया कि 24 जून 2025 को लक्ष्मी मार्केट स्थित एक ज्वेलर्स में 22 कैरेट की सोने की चेन जमा की थी। इसकी कीमत 68 हजार रुपये बताई गई है। आरोप है कि दुकान की ओर से एक कच्ची रसीद दी गई, लेकिन उस पर उनका नाम-पता नहीं लिखा गया। उनसे कहा गया था कि बाद में इसी कीमत के बराबर सोने की नई चेन दे दी जाएगी।
विज्ञापन


आरोप है कि नौ अप्रैल 2026 की शाम करीब छह बजे वह चेन लेने दुकान पहुंचीं तो टुनटुन सर्राफ और रवि सर्राफ आनाकानी करने लगे। महिला का आरोप है कि रवि ने उनकी रसीद पर काट-छांट कर दी। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज की, दुकान के अंदर बंद कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल प्रवीण सिंह ने कहा कि न्यायालय के आदेश पर दोनों आभूषण कारोबारी पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed