फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Will earn money from plastic thrown here and there, 26 quintals collected

Ballia News: इधर-उधर फेंकी प्लास्टिक से करेंगे कमाई, 26 क्विंटल एकत्र

Sun, 01 Jun 2025 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Will earn money from plastic thrown here and there, 26 quintals collected
बलिया। शासन के निर्देश पर प्रशासन की ओर से चलाए गए प्लास्टिक मुक्त अभियान में ग्राम पंचायतों में अब तक 26 क्विंटल प्लास्टिक एकत्र किया गया है। उसका सुरक्षित निपटारा और इस अपशिष्ट की बिक्री से राजस्व अर्जित करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

यह अभियान 22 मई से शुरू हुआ है और 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस तक चलेगा। सहायक विकास अधिकारी पंचायत सीयर मनोज कुमार सिंह ने 10 क्विंटल से अधिक प्लास्टिक एकत्र कराकर प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट को भेजा है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत नवानगर मनोज कुमार यादव सात क्विंटल, अवधेश कुमार पांडेय तीन क्चिंटल, सहायक विकास अधिकारी पंचायत मुरली छपरा दिग्विजय नाथ तिवारी 6 क्विंटल प्लास्टिक एकत्र कर उसे प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट को भेजा है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला समन्वयक गोपाल राय ने बताया कि कोशिश की जा रही है कि सभी अपनी पूरी क्षमता के साथ कार्य करें। विशेषकर ग्राम प्रधान, पंचायत मेंबर और ग्राम सभा के साथ आम ग्रामीणों को इसके लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed