फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Will decide the distance of 130 km or the polling party will reach by boat

तय करेंगे 130 किमी की दूरी या नाव से पहुंचेगी पोलिंग पार्टी

Thu, 20 Jan 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Will decide the distance of 130 km or the polling party will reach by boat
बांसडीह। विधानसभा चुनाव में सरयू नदी के पार बिहार के सिवान जनपद से सटे दो गांवों के तीन बूथों पर चुनाव संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को 130 किमी की दूरी तय करनी पड़ेगी। इस दूरी से बचने के लिए नाव ही एकमात्र सहारा होगा। क्रिटिकल बूथों में शुमार इन बूथों के लिए विशेष व्यवस्था के तहत अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के अलावा अलग से सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती भी है। नदी के दोनों किनारों पर रिवर चेक पोस्ट की व्यवस्था है। बावजूद यहां सकुशल चुनाव कराना जिला प्रशासन के लिए चुनौती से कम नहीं होगा।
विज्ञापन

बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में आने वाले चकविलियम और दियरा भागर गांवों तक पोलिंग पार्टियों को पहुंचने में एक तरफ से लगभग 130 किमी की यात्रा करनी पड़ती है। ब्लॉक के ग्राम पंचायत चांदपुर नंबर दो का चकविलियम व दियरा भागर सरयू नदी के उत्तर स्थित है। उक्त गांवों के करीब 2,090 मतदाता मतदान करेंगे। पार्टियों को मांझी, सिवान होते हुए यहां पहुंचना पड़ता है। प्राथमिक विद्यालय चकविलियम में मतदेय स्थल-325 पर कुल 302 मतदाता मतदान करेंगे। इसमें 161 पुरुष और 141 महिलाएं हैं। सरयू के उस पार ही ग्राम पंचायत दियरा भागर के मतदेय स्थल 326 और 327 प्राथमिक विद्यालय परिसर दियराभागर में बनाए गए है। मतदेय स्थल 326 पर 797 मतदाता वोट डालेंगे। इसमें 441 पुरुष व 356 महिला मतदाता हैं। मतदान स्थल 327 पर 991 मतदाता हैं। इनमें 540 पुरुष व 451 महिला वोटर हैं। दियारा भागर के प्रधान श्रीनारायण यादव और चकनिलियम के प्रधान रंजन कुमार सिंह ने बताया कि सरयू घरा नदी पर यदि स्थायी पुल का इंतजाम होता तो यह दूरी घटकर काफी कम हो जाती। चांदपुर में करोड़ों की लागत से पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इसे वर्ष 2022 में ही तैयार होना था, लेकिन निर्माण की गति धीमी होने से अभी इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

लंबी दूरी या नाव की सहारा
बांसडीह। चकविलियम और दियरा भागर में चुनाव के दौरान पोलिंग पार्टी को सड़क मार्ग से भेजना मजबूरी होती है। दूरी को देखते हुए यहां के लिए सबसे पहले पोलिंग पार्टी रवाना की जाती है। नाव से दूरी कम होगी, लेकिन सुरक्षा बड़ा मुद्दा है। इसलिए सड़क मार्ग से भेजना मजबूरी है। वैसे दोनों गांव के लोग अपनी जरूरतों के लिए ज्यादातर बिहार पर ही आश्रित होते हैं। तहसील संबंधी कार्यों के लिए नाव के सहारे इस पार आ जाते हैं। एसडीएम बांसडीह सीमा पांडेय व सीओ बांसडीह प्रीति त्रिपाठी ने भी 130 किमी की दूरी तय कर पिछले दिनों यहां पहुंचीं। एसओ सहतवार, प्रधान व बीएलओ को जरूरी निर्देश दिए। बीएलओ को मतदेय स्थल पर संख्या व अन्य विवरण अंकित करने का निर्देश दिया। प्रधानों व सचिव को मतदान के दो दिन पहले से ही सोलर लाइट अथवा जनरेटर की व्यवस्था के निर्देश दिए। हैंडपंप व रैंप आदि को भी ठीक कराने को कहा और समस्याओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों बूथ क्रिटिकल
बांसडीह। सीओ प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि दियरा भागर व चक्क विलियम पर शांतिपूर्ण मतदान की योजना बना ली गई है। तीनों बूथ क्रिटिकल हैं। ऐसे में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। अलग से सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती भी कई है। चौबीस घंटे पहले ही मोबाइल पुलिस निगरानी शुरू कर देगी। नदी के दोनों तरफ रिवर चेक पोस्ट की व्यवस्था भी की गई है। थानाध्यक्ष सहतवार सरयू के किनारे के गांवों में लगातार कॉम्बिंग कर रहे हैं। प्रधान रंजन कुमार सिंह व श्रीनरायन यादव ने बताया कि स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed