फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Wife was harassed for dowry and sent to her maternal home, case filed against seven

Ballia News: दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित कर मायके पहुंचाया, सात पर केस

Fri, 06 Jun 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Wife was harassed for dowry and sent to her maternal home, case filed against seven
इंदरपुर। विवाहिता को प्रताड़ित कर मायके पहुंचाने के मामले में एसपी के निर्देश पर नगरा पुलिस ने पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सरयां बगडौरा थाना नगरा की प्रिया गुप्ता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी शादी राजेश कुमार गर्ग उर्फ रिंकू निवासी बरगमारोड, बालाजी मंदिर के पास हिंडोल करौली राजस्थान के साथ 6 जुलाई को हुई थी। पिता ने उपहार स्वरूप तीन लाख रुपए, मोटरसाइकिल, चार लाख के जेवरात दिए। एक माह बाद पति राजेश कुमार गर्ग, ससुर चिन्मनलाल गर्ग, सास सुगाता देवी, जेठ नवल गर्ग, पिंटू गर्ग , जेठानी मंजू व नीलम दहेज में दो लाख की मांग करने लगे। इसको लेकर प्रताड़ित करने लगे। पिता की ओर से रकम न देने पर मुझे मारने पीटने लगे। राजस्थान से लाकर 10 मार्च को सरयांबगडौरा गढमलपुर चट्टी पर लाकर छोड़ दिया। थानाध्यक्ष कौशल पाठक ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed