फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Wife murdered by beating her with sticks over tea making dispute

Ballia News: चाय बनाने के विवाद में लाठी से पीटकर पत्नी की हत्या

Thu, 11 Apr 2024 03:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Wife murdered by beating her with sticks over tea making dispute
सहतवार (बलिया)। थानाक्षेत्र के पकहां गांव में चाय बनाने के विवाद में पति ने पत्नी की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

पकहां गांव निवासी राम प्रवेश राम के घर एक सप्ताह से पारिवारिक विवाद चल रहा था। बुधवार को चाय बनाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। पति और पत्नी के बीच पहले हाथापाई फिर मारपीट हो गई। आरोप है कि इसी बीच राम प्रवेश ने पत्नी सुनीता देवी उर्फ संगीता (29) की डंडे से पिटाई कर दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रामप्रवेश राम की शादी लगभग 10 साल पहले बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के छाता गांव में संगीता से हुई थी। दोनों को कोई संतान नहीं है। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पति-पत्नी का विवाद था। देखने से प्रतीत हो रहा है कि डंडे से मारकर हत्या की गई है। हत्या का आरोप पति पर ही है। संगीता की छोटी बहन की शादी इसी घर में हुई है। उसका कहना है कि पति-पत्नी में विवाद हुआ था। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed