फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   wife did not come from the maternal house the man attacked himself with knief

Ballia: मायके से नहीं आई पत्नी तो युवक ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जानकर सिहर जाएंगे आप

Tue, 16 Aug 2022 12:38 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 16 Aug 2022 12:38 PM IST
सार

बलिया के युवक की पत्नी मायके से वापस नहीं आई तो वुवक उसे लेने ससुराल गया। लेकिन पत्नी फिर भी नहीं मानी। तब युवक ने एक ऐसा कदम उठाया जिसे देखकर सबके होश उड़ गए। 

विज्ञापन
wife did not come from the maternal house the man attacked himself with knief
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बलिया से एक खौफनाक खबर आई है। पत्नी के मायके से नहीं आने से नाराज शहर कोतवाली क्षेत्र के कासिम बाजार निवासी युवक ने खुद पर चाकू से वार कर आत्महत्या करने की कोशिश की। आस-पास के लोगों ने उसे घायलावस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


कासिम बाजार निवासी विशाल बसफोर (26) पुत्र भुआल बंसफोर की पत्नी मायके गई थी। सोमवार को पत्नी को लाने के लिए विशाल गया था, लेकिन वह आई नहीं। इससे नाराज विशाल ने पेट में चाकू से वार कर आत्महत्या करने की कोशिश की।
विज्ञापन


आस-पास के लोगों तथा परिजनों ने विशाल को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। इस बाबत शहर कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed