फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Wife called husband and beaten up by brothers and lover in ballia death in hospital

बलिया: पत्नी ने मायके बुलाकर भाइयों और प्रेमी से पति की कराई पिटाई, अस्पताल में मौत

Mon, 31 May 2021 07:52 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 31 May 2021 07:52 PM IST
सार

पति को पत्नी और उसके प्रेमी की हरकतों के बारे में पता चल गया था। घर में विवाद होने लगा तो पत्नी मायके चली गई। आरोप है कि उसने फोन कर अपने पति को बुलाकर भाइयों और प्रेमी से पिटाई कराई। 

विज्ञापन
Wife called husband and beaten up by brothers and lover in ballia death in hospital
मृतक के पिता ने आरोप लगाकर रेवती थाने में दी तहरीर, मुकदमा दर्ज - फोटो : file

विस्तार

एक महिला द्वारा अपने पति को मायके बुलाकर अपने भाइयों और प्रेमी के साथ मिलकर पिटाई करवाने का आरोप है। घायल पति का इलाज  स्थित एक निजी चिकित्सालय में चल रहा था, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। घटना उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट गांव की है।

विज्ञापन


मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। सहतवार थाना क्षेत्र के बलेऊर ग्राम सभा निवासी मृतक बबलू राजभर के पिता रघुनाथ राजभर ने रेवती थाने में दी गई तहरीर में लिखा है कि मेरे पुत्र बबलू राजभर की शादी गायघाट निवासी सुदामा की लड़की कोशिला के साथ 10 वर्ष पूर्व हुई थी।
विज्ञापन


कुछ महीनों पूर्व से उसका प्रेम प्रपंच सहतवार निवासी एक युवक से चल रहा था। इस बात की जानकारी जब बबलू को हुई तो वह अपनी पत्नी से पूछताछ करने लगा। इस बीच कोशिला अपने मायके गायघाट चली गयी। शनिवार के दिन कोशिला ने बबलू को गायघाट बुलाया, जहां कोशिला अपने प्रेमी  तथा अपने भाई भोला व विनोद के साथ मिलकर बबलू को बेरहमी से पिटाई किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह बबलू घायलावस्था में घर पहुंचा। तब उसको एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पड़ोसी ने फावड़े से काटकर युवक की कर दी हत्या

बलिया के जलालपुर नई बस्ती मोहल्ले में रविवार की देर रात पड़ोसी ने ही एक युवक की फावड़ा से काटकर हत्या कर दी। साथ ही आरोपी ने शव जमीन में गाड़ने के लिए गड्ढा भी खोद लिया था। इसी बीच परिजन मौके पर आ गए और उसे धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रात में ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।  

 जलालपुर मोहल्ला निवासी जितेंद्र साहनी (35) रविवार की देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो उसके पिता हरिशंर साहनी भोजन करने के लिए उसे खोजने लगे। वह ढूंढते हुए अपने घर के बगल स्थित उत्तम चंद्र के मकान के पास गए, जहां जितेंद्र के अधिकतर दोस्त एक साथ बैठते थे। उन्होंने घर का दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो नहीं खुला।  

परिवार के लोगों को कुछ अनहोनी की शंका हुई। इसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से दरवाजा खोला तो कमरे में खून से लथपथ जितेंद्र साहनी का शव देख अवाक रह गए। परिजनों ने मौके से आरोपी धर्मेंद्र गुप्ता को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने घटना स्थल से हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया।

मूल रुप से सिकंदरपुर थाना के हरदिया गांव निवासी हरिशंकर साहनी करीब दस साल से जलालपुर नई बस्ती में मकान बनवाकर परिवार संग रह रहे थे तथा चित्तू पांडेय चौराहे पर फल बेचते हैं। जितेंद्र तीन लड़कों में सबसे बड़ा था। मृतक के भाई ने तहरीर दी कि आरोपी अक्सर उसके घर आता-जाता था, जो जितेंद्र को पसंद नहीं था। इसी का विरोध करने पर आरोपी ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed