फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Whether you become a doctor or an IAS officer, there will be no shortage of money.

Ballia News: डॉक्टर बने या आईएएस, पैसे की कमी नहीं होगी

Sun, 06 Sep 2026 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Whether you become a doctor or an IAS officer, there will be no shortage of money.
Photo Title
मनियर। एक पैर के सहारे स्कूल जाने वाली दिव्यांग बालिका रागिनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी मदद के लिए देशभर से लोग आगे आ रहे हैं। रविवार को बीएन इंटरनेशनल स्कूल नारायणपुर के प्रबंधक एवं सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू लखनऊ से सीधे रागिनी के घर रानीपुर पहुंचे। उन्होंने रागिनी और उसके परिवार से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

नीरज सिंह गुड्डू ने रागिनी की नर्सरी से लेकर पीजी तक की पूरी पढ़ाई का खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा कि रागिनी इंटरमीडिएट तक बीएन इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ेगी। इसके बाद उच्च शिक्षा का खर्च भी वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रागिनी डॉक्टर बने या आईएएस, पैसे की कमी से पढ़ाई में किसी प्रकार की रुकावट नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

विद्यालय आने-जाने में परेशानी न हो, इसके लिए रागिनी का प्रवेश उसके घर पर ही कराया गया है। नीरज सिंह ने कहा कि इलाज के बाद उसकी पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। रागिनी डॉक्टर बने या आईएएस अधिकारी, पैसे की कमी उसके सपनों के आड़े नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता को नौकरी दिलाने का भी भरोसा: उन्होंने रागिनी के पिता देवेंद्र राजभर को भी बेहतर वेतन वाली नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होने से रागिनी की पढ़ाई जारी रखने में और मदद मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed