फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   When the father stopped, the son got married in the temple

वधू देखने के बाद पिता ने रोका विवाह तो पुत्र ने मंदिर में रचाई शादी

Mon, 14 Oct 2019 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
When the father stopped, the son got married in the temple
बैरिया। लड़की को देखने के बाद शादी तय होने के बाद पिता ने जब बेटी की शादी का हवाला देते हुए शादी रोक दी तो पुत्र ने बैरिया तहसील परिसर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार को शादी कर ली।
विज्ञापन

फेफना थाना के पांडेयपुर निवासी शिवबचन ने अपने पुत्र सोमनाथ की शादी के लिए करीब डेढ़ साल पहले इब्राहिमाबाद निवासी हरिशंकर की पुत्री नीतू को देखकर पसंद किया था। इस दौरान शादी तय हो गई। इसके बाद लड़का-लड़की मोबाइल पर बात भी करते थे। इसी बीच शिवबचन ने यह कहकर विवाह रोक दिया कि अभी हमें अपनी बेटी की शादी करनी है। उधर, शोमनाथ व नीतू के बीच बात होती रही। सोमवार की सुबह सोमनाथ अपने गांव के धनजीत, राजू और प्रदीप के साथ इब्राहिमाबाद आया और हरिशंकर से कहा कि अगर आप लोग तैयार हैं तो मैं आज ही शादी कर सकता हूं। इसके बाद हरिशंकर गांव के कुछ लोगों और रिश्तेदारों को लेकर बैरिया तहसील पहुंचे। अधिवक्ता मिथिलेश सिंह को साथ लेकर एसडीएम से मिले और शपथ पत्र बनाकर रजिस्ट्री कार्यालय में जमा किया। इसके बाद मां दुर्गा मंदिर में माला पहनाकर दोनों एक-दूजे के हो गए। इस मौके पर विवेकानंद, सहाबुद्दीन समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed