फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A call to strengthen ties of kinship and marriage and to help children excel in every field.

Ballia News: बेटी-रोटी के रिश्ते मजबूत करने और बच्चों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का आह्वान

Mon, 21 Sep 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
A call to strengthen ties of kinship and marriage and to help children excel in every field.
कलेक्ट्रेट परिसर ​स्थित गंगा बहुद्देशीय सभागार में ब्याहुत जायसवाल कलवार महासभा की ओर से बलभद्र
बलिया। गंगा बहुउद्देशीय सभागार में 20 सितंबर को श्री बलभद्र पूजन समारोह एवं स्वजातीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रसड़ा नगर पालिका अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल ने किया।
विज्ञापन

सम्मेलन में वैश्य समाज की एकजुटता, सामाजिक भागीदारी और युवाओं के भविष्य को लेकर मंथन किया गया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण गुप्ता ने कहा कि देश में वैश्य समाज की आबादी करीब 17 प्रतिशत बताई जाती है। इतनी बड़ी संख्या के बावजूद समाज यदि बिखरा रहेगा तो उसकी सामूहिक ताकत कमजोर रहेगी। उन्होंने कहा कि समाज में बेटी-रोटी के रिश्तों को मजबूत करने के साथ ही सामाजिक रूप से प्रभावशाली लोगों को आगे आकर समाज को जोड़ने की जिम्मेदारी निभानी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य को लेकर भी समाज को गंभीरता से सोचना होगा। तीन बेटों में एक को व्यापार, दूसरे को प्रशासनिक सेवा और तीसरे को समाजसेवा या राजनीति में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाए, ताकि हर क्षेत्र में समाज की भागीदारी मजबूत हो। उन्होंने आपसी मतभेद और अहंकार छोड़कर समाजहित में एकजुट होने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि विनय शंकर जायसवाल ने कहा कि वैश्य समाज आज देश के हर क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि देवरिया पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता क्षितिज जायसवाल, पूर्व नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता जीबी जायसवाल, संजीव कुमार डंपू, आलोक जायसवाल, सर्वदमन जायसवाल, प्रो. मनोज जायसवाल, प्रीति जायसवाल, श्रीप्रकाश गुप्त, रोशन जायसवाल और राजाराम जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed