{"_id":"68a0e10b47dabdeb6d0de731","slug":"when-kanha-was-born-in-every-house-people-welcomed-him-with-joy-ballia-news-c-190-1-svns1008-146206-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: घर-घर कान्हा जन्मे तो लोगों ने मगन होकर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: घर-घर कान्हा जन्मे तो लोगों ने मगन होकर किया स्वागत
विज्ञापन
नगर के पुलिस लाइन परिसर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजाई गई झांकी। संवाद
बलिया। नगर सहित ग्रामीण इलाकों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान घर-घर कान्हा जन्मे तो लोगों ने मगन होकर उनका स्वागत किया। नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की..., आरती कुंज बिहारी की, श्री गिरधर कृष्ण मुरारी की... आदि स्तुतियों के बीच शनिवार की रात 12 बजे पूरे जिले में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया।
नगर सहित ग्रामीण इलाकों में मंदिरों तथा घरों में घंटा-घड़ियाल, आरती वंदना एवं शंख की ध्वनि से हर ओर वातावरण भक्तिमय हो गया। लोगों ने शनिवार की देर रात तक भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां कीं। जैसे ही 12 बजे श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना में जुट गए। नगर के पुलिस लाइन, कोतवाली, आरपीएफ कालोनी, रेलवे कालोनी, आर्यसमाज रोड स्थित राधाकृष्ण मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया। पुलिस लाइन में झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने विधिवत पूजन-अर्चन किया। इस दौरान आरडी त्रिपाठी हाल में के सभागार में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मनमोह लिया। इसीक्रम में जिला कारागार परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाई गई। वहीं नगर के मिड्ढी स्थित शिव मंदिर पर झांकी सजाई गई। नगर के भृगु मंदिर सहित राधा-कृष्ण मंदिर समेत अन्य मंदिरों को सजाया गया। इसी तरह आरपीएफ और रेलवे काॅलाेनी में श्रद्धालु महिलाओं ने सोहर गाकर भगवान का स्वागत किया।बेल्थरारोड। नगर एवं क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन
इस दौरान कई स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण की मनोरम झांकियां सजाई गईं। झांकियों का दर्शन एवं पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। देर रात तक रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। आधी रात को श्रीकृष्ण जन्म होते ही घंटा-घड़ियाल गूंजने लगे। बच्चों व युवाओं ने गाजे-बाजे के साथ सड़कों और गलियों में घूमते हुए थालियां पीट-पीट कर लोगों को श्रीकृष्ण जन्म का संदेश दिया। चारों तरफ भजन-कीर्तन और गीत-संगीत से वातावरण भक्तिमय बन गया। परशुराम जानकी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में श्रीकृष्ण लीला से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। रूप-सज्जा प्रतियोगिता में बाल रूपों में श्रीकृष्ण के अनुपम सौंदर्य ने सबका मन मोह लिया। रूप- सज्जा के विजेताओं को सम्मानित किया गया।