फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   What will stop this work, cutting itself will go into the river: Zone

यह कार्य कटान क्या रोकेगा, खुद कटकर नदी में चला जाएगा: अंचल

Tue, 17 May 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
What will stop this work, cutting itself will go into the river: Zone
बैरिया क्षेत्र के गोपालनगर टाड़ी में कटानरोधी कार्य का निरीक्षण करते विधायक जयप्रकाश अंचल साथ म - फोटो : BALLIA
बैरिया। सुरेमनपुर दियरांचल को सरयू नदी की कटान से बचाने के लिए गोपालनगर ताड़ी हो रहे कटानरोधी कार्य को घटिया दर्जे का बताते हुए विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि इसे कटान क्या रुकेगी, यह तो खुद ही बह जाएगा। वे सोमवार की शाम कटान रोधी कार्यों का जाजा लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन

लगभग 3.96 करोड़ की लागत से कटान रोधी काम कराया जा रहा है। उसे देखने के बाद उन्होंने कहा कि जीओ बैग विधि से यहां 800 मीटर दूरी में कटान रोकने का काम कराया जा रहा है। जीओ बैग में बालू की जगह मिट्टी भरकर कटान स्थल पर रखा जा रहा है। इन बैग को रोकने के लिए कोई नींव नहीं बनाई गई है। ऐसे में पानी की धारा के साथ मिट्टी गल जाएगी और बैग बह जाएंगे। बोरियों को कुछ दूर के अंतराल पर रखा जा रहा है। इससे भी नुकसान होने का डर है। उन्होंने कहा कि वे इस बाबत बाढ़ विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखेंगे। साथ ही विधानसभा में इस मुद्दे को उठाएंगे। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अमृतलाल का कहना है कि कटान रोधी कार्य में कुछ अनियमितता मुझे मिली थी उसे दूर करने का निर्देश ठेकेदार को दिया गाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed