फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Went to Bihar via Ballia, caught liquor worth crores

Ballia News: बलिया होकर बिहार गई करोड़ों की शराब पकड़ी

Thu, 01 Dec 2022 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 10:14 PM IST
विज्ञापन
Went to Bihar via Ballia, caught liquor worth crores
चांददीयर पुलिस चौकी के जयप्रभा सेतु पर पुलिस पिकेट होने के वावजूद भी दो ट्रक पर लदी करोड़ों रुपये की अवैध शराब बिहार के सारण जिले में पहुंच गई। हालांकि रिविलगंज पुलिस ने इसे पकड़ लिया। ट्रक में बने लोहे के केबिन के ऊपर लकड़ी का बुरादा तथा मवेशियों को खिलाया जाने वाला खली लदा हुआ था। उसके नीचे केबिन में शराब भरी पड़ा था।
विज्ञापन

बैरिया पुलिस के लाख मुस्तैदी के बावजूद बुधवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर जयप्रभा सेतु होते हुए दो ट्रक अवैध शराब बिहार में पहुंच गई। बिहार उत्पाद विभाग की गुप्त सूचना के आधार रिविलगंज थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान और पीएसआई गुंजन कुमारी के नेतृत्व में दो ट्रकों पर 1192 कार्टून में रखी 10728 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया की गुप्त सूचना के आधार रिविलगंज थाना के सामने से दो ट्रक में लदी हरियाणा निर्मित 1192 कार्टून यानी 10728 लीटर इम्पीरियल ब्लू नामक अंग्रेजी शराब के साथ ट्रक जब्त किए गए हैं। जब्त दोनों ट्रकों के चालकों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उनसे पूछताछ की जा रही है। ट्रक में बने लोहे के केबिन के ऊपर लकड़ी का बुरादा तथा मवेशियों को खिलाया जाने वाला खली लदा हुआ था। उसके नीचे केबिन में शराब भरी पड़ी थी। पुलिस ने शराब की मात्रा का मिलान कर उसे पुन: ट्रक में पैक करा कर थाना परिसर में सुरक्षित रख दिया है। बरामद शराब की कीमत डेढ़ करोड़ के रुपये के आसपास बताई जाती है। शराब बरामदगी के बाद तस्करों में हड़कंप व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed