फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Weekend Corona Curfew: Most of the shops remained closed, there was movement on the roads

वीकेंड कोरोना कर्फ्यू : अधिकांश दुकानें रही बंद, सड़कों पर रही आवाजाही

Sun, 06 Jun 2021 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Weekend Corona Curfew: Most of the shops remained closed, there was movement on the roads
बलिया। कोरोना संक्रमण की दर में कमी आने पर सरकार ने करीब एक माह से जारी कोरोना कर्फ्यू में पांच दिनों पहले शर्तों के साथ छूट दी है। इसके तहत वीकेंड बंदी रहेगी जिसमें शनिवार व रविवार को बाजार बंद रहेंगे। वीकेंड बंदी के कारण रविवार को अधिकांश दुकानें बंद रहीं लेकिन सड़कों पर आवाजाही होती रही। हालांकि बाजार में जहां-तहां कुछ दुकानदारों ने मनमानी भी की।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए सरकार की ओर से करीब एक माह तक कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया। एक जून से कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने पर सरकार ने शर्तों के साथ छूट दी है। सरकार ने शनिवार व रविवार को बंदी निर्धारित किया है। लेकिन रविवार को बाजारों में जहां लोग खरीदारी को निकले वहीं कई दुकानदार दुुकानों की खिड़की या एक दरवाजा खोल कर सामानों की बिक्री करते रहे। इतना ही नहीं बाजारों में निकले लोग पूरी तरह लापरवाह दिखे। आलम यह है कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होते ही एक बार फिर लोग लापरवाह होते जा रहे हैं। बाजार में लोग बिना मॉस्क ही निकल जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed