फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Weather took a turn again, mist with fog in many areas

मौसम ने फिर ली करवट, कई इलाकों में कोहरे के साथ धुंध

Sun, 26 Dec 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Weather took a turn again, mist with fog in many areas
बलिया। मौसम में बदलाव जारी है। रविवार को कई इलाकों में घने कोहरे के साथ धुंध का असर देर तक रहा। इसको लेकर किसान चिंतित हैं। मौसम में बदलाव के कारण तापमान में भी गिरावट होने से ठंड में इजाफा हो गया। कोहरे से रबी की फसलों को लाभ होगा लेकिन आलू, टमाटर आदि सब्जी की फसलों को नुकसान हो सकता है। शनिवार को न्यूनतम तापमान जहां 11 डिग्री रहा वहीं रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है। रविवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। कई इलाकों में सुबह में घने कोहरे के साथ धुंध भी काफी देर तक रहा। सुबह में वाहनों की आवाजाही में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा पूरे दिन आसमान में हल्के बादल छाए जाए रहे और धूप का कोई खास असर नहीं रहा। हालांकि हवा की गति भी हल्की तेज रही। शनिवार को जहां हवा की गति 7.4 किमी प्रति घंटे रहा वहीं रविवार को हवा की गति 8.1 किमी प्रति घंटे रही। कई इलाकों में घना कोहरा से रबी की खेती करने वाले किसानों के चेहरे खिल गए। किसानों का कहना था कि इससे रबी की फसलें गेहूं, जौ के साथ सरसों, तीसी व दलहनी के मसूर, चना, मटर, अरहर को काफी लाभ मिलेगा। लेकिन आलू व सब्जी की खेती करने वाले किसान चिंतित हो गए हैं। किसानों का कहना है कि कोहरा पड़ने व तापमान गिरने की दशा में झुलसा रोग लगने से आलू की फसल खराब हो सकती है। हालांकि इससे बचाव को लेकर किसानों ने फसलों पर छिड़काव शुरु कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed