फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Weather is favorable for wheat crops, good yield is expected

गेहूं की फसलों के लिए अनुकूल है मौसम, अच्छी पैदावार की उम्मीद

Sat, 15 Jan 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Weather is favorable for wheat crops, good yield is expected
बलिया। जिले में अभी तक रबी की प्रमुख फसल गेहूं को लेकर मौसम अनुकूल हो रहा है। इससे गेहूं फसल की पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है। जिले में कुल एक लाख 80 हजार 518 हेक्टेयर में रबी की बोआई की गई है। इसमें 1.38 हेक्टेयर में गेहूं की बोआई की गई है।
विज्ञापन

इस वर्ष गेहूं की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है। किसानों की मानें तो इस वर्ष पिछले महीनों में हुई लगातार बारिश व कई इलाकों में बाढ़ के कारण रबी की बोआई भी प्रभावित हुई और विलंब से बोआई शुरु हो सकी। किसानों को चिंता थी कि अगर ठंड कमजोर पड़ा तो गेहूं की फसल प्रभावित हो सकती है। आमतौर मकर संक्राति के बाद मौसम हल्का गर्म होने लगता है लेकिन इस वर्ष अभी अच्छा खासा ठंड पड़ रहा है। इससे किसानों में गेहूं के पैदावार को लेकर उम्मीद जग गई है। किसानों की मानें तो विलंब से बोए गए गेहूं की फसलें ठंड के कारण विकास पर हैं। इसके अलावा दो बार हुई हल्की बारिश से खेतों में नमी भी बरकरार है। अभी तक गेहूं में किसी तरह का रोग नहीं लगा है, ऐसे में पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बैरिया। गेहूं की फसल को इस बार ठंड का साथ मिल गया है। मौसम गेहूं की फसल के लिए काफी अनुकूल बना हुआ है। गेहूं को ठंड का साथ मिलने से इस बार उपज अच्छी होने की उम्मीद बढ़ गयी है। नवम्बर माह में बोई गई गेहूं की फसल की दूसरी सिचाई करने का समय आ गया है। गेहूं की सिंचाई करने के बाद धूप खुलकर निकल रहा है जिसके चलते खर पतवार नाशक दवा के छिड़काव में किसान लग गए है। किसानों का कहना है कि मौसम अगर इसी तरह अनुकूल बना रहा तो निश्चित रूप से गेहूं का पैदावार ठीकठाक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
अभी तक गेहूं की फसलें काफी ठीक हैं। इस वर्ष कुछ इलाकों में विलंब से बोआई हुई है, ऐसे में पड़ रही ठंड उन फसलों के लिए काफी लाभदायक है।
- विकेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी,बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed