फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   We are alive yet we have been killed on paper, now we expect justice from you.

Ballia News: हम जिंदा हैं फिर भी हमें कागजों में मार दिया गया, अब न्याय की उम्मीद आप से

Sun, 02 Nov 2025 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
We are alive yet we have been killed on paper, now we expect justice from you.
नगरा ब्लॉक के करीमपुर बिहरा हरपुर गांव निवासी कपिलदेव सिंह (75) और पंचानंद सिंह (65)।संवाद - फोटो : katra news
बलिया। समाज कल्याण विभाग ने जीवित दो बुजुर्गों को कागजों में मृतक घोषित कर उनकी वृद्धा पेंशन रोक दी।
विज्ञापन

तीन साल तक दफ्तरों के चक्कर लगाने के बाद दोनों ने शनिवार को तहसील पहुंचकर समाधान दिवस में एसडीएम देवेंद्र पांडे के समक्ष गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि हम जिंदा हैं फिर भी हमें कागजों में मार दिया गया, अब न्याय की उम्मीद आप से है।
नगरा ब्लॉक के करीमपुर बिहराहरपुर गांव निवासी कपिलदेव सिंह (75) और पंचानंद सिंह (65) ने बताया कि साल 2022 तक उन्हें नियमित वृद्धा पेंशन मिलती रही। इसके बाद भुगतान बंद कर दिया गया। जब उन्होंने जानकारी की तो पता चला कि समाज कल्याण विभाग की ऑनलाइन रिपोर्ट में कपिलदेव सिंह को 5 अप्रैल 2022 और पंचानंद सिंह को 8 अप्रैल 2022 को मृतक दर्शाकर फाइल निरस्त कर दी है।
विज्ञापन

दोनों बुजुर्गों ने ग्राम सचिव और नगरा ब्लॉक कार्यालय में कई बार चक्कर लगाया लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। अंततः शनिवार को दोनों पीड़ित ने गांव के अधिवक्ता अमरजीत सिंह के साथ तहसील पहुंचकर पत्रक देकर न्याय की गुहार लगाई। एसडीएम ने एडीओ समाज कल्याण नगरा को जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि विभागीय लापरवाही साबित हुई तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपिलदेव सिंह ने कहा, हम जिंदा हैं, फिर भी हमें कागजों में मार दिया गया। अब न्याय की उम्मीद सिर्फ प्रशासन से है। पंचानंद सिंह ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिन के भीतर पेंशन बहाल नहीं हुई तो वे मुख्यमंत्री से भी गुहार लगाने को मजबूर होंगे।
प्रभारी एसडीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि वृद्धा पेंशन के आवेदनकर्ता को मृतक बता कर पेंशन रोकने की शिकायत मिली है।
मामला नगरा ब्लॉक का है। एडीओ समाज कल्याण को मामले की जांच कर जल्द ही वृद्धा पेंशन बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed