फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Water level of Ghaghra rising at a speed of one centimeter per hour

एक सेंमी प्रति घंटे बढ़ी रही घाघरा

Sat, 27 Jul 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Water level of Ghaghra rising at a speed of one centimeter per hour
बेल्थरारोड। पिछले 24 घंटे से घाघरा नदी के जल स्तर में निरंतर वृद्धि का क्रम जारी है। जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला जारी रहने से बाढ़ की संभावना बढ़ गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार को अपराह्न जलस्तर 62.880 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जबकि लाल निशान 64.010 है। इस प्रकार लाल निशान से 1.130 मीटर नीचे बहने वाली नदी का जलस्तर बढ़ाव पर है।
विज्ञापन

आयोग का कहना है कि एक- एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में वृद्धि हो रही है। एक हफ्ते पूर्व लाल निशान छूने को आतुर नदी के जलस्तर में स्थिरता के बाद घटाव का क्रम शुरू हो गया था। लेकिन पिछले 24 घंटे से निरंतर वृद्धि हो रही है। बाढ़ की संभावना अभी फिलहाल नहीं के बराबर है, फिर भी नदी के मिजाज में अप्रत्याशित परिवर्तन को लेकर तटवर्ती दर्जनों ग्रामों के हजारों लोग सहम गए हैं। वैसे संभावित बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ चौकियां स्थापित कर कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है, जो नदी की स्थिति को लेकर सतर्क हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed