फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Water begins to emerge from 100 acres of farmland; hopes for sowing are rekindled.

Ballia News: 100 एकड़ खेतों से निकलने लगा पानी, बोआई की जगी उम्मीद

Sun, 18 Oct 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Water begins to emerge from 100 acres of farmland; hopes for sowing are rekindled.
जयप्रकाश नगर। बकुल्हा-संसार टोला बांध के भीतर संसार टोला गांव के सामने करीब 100 एकड़ कृषि भूमि में भरे पानी की निकासी शुरू होने से किसानों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

गंगा नदी के बाढ़ के पानी का रेगुलेटर से रिसाव होने के कारण खेत जलमग्न हो गए थे। इससे रबी की फसलों की समय से बोआई को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई थी। शनिवार सुबह किसानों की शिकायत पर बाढ़ खंड के सहायक अभियंता श्रवण कुमार प्रियदर्शी ने रेगुलेटर का गेट खुलवाया। इसके बाद खेतों में जमा पानी नदी की ओर निकलने लगा।
विज्ञापन

जलनिकासी शुरू होने से किसानों को अब समय से खेती का काम शुरू होने की उम्मीद जगी है।
सहायक अभियंता श्रवण कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि बाढ़ के दौरान कभी-कभी रेगुलेटर के गेट के बाहरी हिस्से में मिट्टी जमा हो जाती है। इससे पानी की निकासी बाधित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि पानी निकलने में किसी तरह की दिक्कत आती है तो तत्काल मिट्टी की सफाई कराई जाएगी, ताकि खेतों में जमा पानी की जल्द निकासी हो सके। उन्होंने कहा कि जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखने का प्रयास किया जाएगा, जिससे किसानों को समय से खेतों की बोआई करने में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed