फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ward will be online from e-city service

ई-नगर सेवा से ऑनलाइन होंगे वार्ड

Fri, 09 Feb 2018 10:52 PM IST
ballia
ballia Updated Fri, 09 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
Ward will be online from e-city service
नगर पालिका - फोटो : अमर उजाला
महानगर के तर्ज पर अब नगर पालिका प्रशासन ने भी ई-नगर सेवा आरंभ करने की तैयारी शुरू कर दी है, जिसके तहत ऑनलाइन प्रॉपर्टी, हाउस टैक्स, जल टैक्स आदि का विवरण वार्डवार अपलोड किया जा रहा है। इसके अपलोड होने के बाद अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे ही टैक्स संबंधी सभी तरह की जानकारी इंटरनेट के माध्यम से हासिल कर सकेगा। यह व्यवस्था अप्रैल 2018 से पूरी तरह शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका को साफ-सुथरा एवं स्वच्छ बनाने तथा आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन महानगर की तर्ज पर ई-नगर सेवा आरम्भ करने जा रही है।
विज्ञापन


जिसमेें नगर पालिका के प्रत्येक वार्ड के प्रापट्री, हाउस टैक्स, जल टैक्स, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, दाखिल खारिज, जल मूल्य एवं नगर पालिका द्वारा बनाई गई दुकानों का किराया आदि अपलोड किया जा रहा है। इसके अपलोड होने से अब नगर के किसी भी व्यक्ति को नगर पालिका परिषद का चक्कर काटना नहीं पड़ेगा और न ही आर्थिक व मानसिक शोषण का शिकार होना पड़ेगा। बल्कि घर बैठे ही हर कोई अपने हर चीज की जानकारी प्राप्त कर सकेगा। यह प्रक्रिया काफी तेजी से चल रही है, जो अप्रैल 2018 से नगर में पूरी तरह से लागू हो जाएगी। इसके लागू होने से जहां भ्रष्टाचार पर काफी हद तक अंकुश लगेगा। वहीं आमजन को हर चीज जानने में काफी सहुलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत अधिशासी अधिकारी डीके विश्वकर्मा ने बताया कि ई-नगर सेवा के तहत नगर के प्रत्येक वार्ड को अपलोड किया जा रहा है। करीब 11-12 वार्ड अपलोड कर लिए गए है।

शेष वार्डो की अपलोडिंग की प्रक्रिया चल रही है। यह अगले वित्तीय वर्ष से पूरी तरह लागू हो जाएगी। कोई भी व्यक्ति घर बैठे नगर की हर जानकारी प्राप्त कर सकता है। अप्रैल में इसके लिए लोगों को और जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed