{"_id":"6acaa1b61a382082df08f43e","slug":"durga-idols-will-not-be-immersed-in-rivers-arrangements-must-be-made-in-ponds-ballia-news-c-190-1-bal1001-174869-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: नदियों में नहीं होगा दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, तालाबों में करनी होगी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: नदियों में नहीं होगा दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, तालाबों में करनी होगी व्यवस्था
विज्ञापन
बलिया। दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन नदियों में नहीं, बल्कि निर्धारित पोखरों और तालाबों में ही कराया जाएगा। इसके लिए विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त पानी, रोशनी और साफ-सफाई की व्यवस्था समय से पूरी करनी होगी।
ये निर्देश जिलाधिकारी ने दिए हैं। शारदीय नवरात्र और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों, रामलीला कमेटियों और दुर्गा पूजा समितियों के साथ बैठक कर सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और मूर्ति विसर्जन को लेकर जरूरी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी समितियां निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करें। पंडालों के ऊपर से बिजली के तार नहीं गुजरने चाहिए और न ही मूर्तियों की स्थापना बिजली के खंभों के पास की जाए। पंडालों में बिजली के तार लटकते हुए नहीं मिलने चाहिए। साथ ही, मूर्तियों की स्थापना इस तरह की जाए कि श्रद्धालुओं और आम लोगों के आवागमन में बाधा न हो।
उन्होंने सभी पूजा समितियों को पंडालों में अग्निशमन यंत्र, बालू से भरी बाल्टियां और पर्याप्त पानी की व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखने के निर्देश दिए। प्रमुख पूजा पंडालों का अग्निशमन विभाग से सुरक्षा ऑडिट कराने और पूजा स्थलों तक पहुंचने वाले रास्तों को दुरुस्त कराने को भी कहा। पंडालों के आसपास खराब पड़ी रोड लाइटों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए, ताकि रात में श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो।
विज्ञापन
बैठक में एडीएम अनिल कुमार, एसपी डॉ. इराज राजा, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, सभी एसडीएम और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- --
रात में गश्त बढ़ाएगी पुलिस, समितियों से मांगे संपर्क नंबर
जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को पर्व के दौरान सतर्कता बढ़ाने और रात में नियमित गश्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूजा समितियों के सदस्य रात में भी पंडालों पर मौजूद रहें, जिससे किसी भी समस्या की सूचना तत्काल प्रशासन को दी जा सके। प्रत्येक पूजा समिति के कम से कम एक सदस्य का मोबाइल नंबर संबंधित थानाध्यक्ष के पास उपलब्ध रहना चाहिए। डीजे संचालकों को भी अनावश्यक रूप से डीजे की ऊंचाई नहीं बढ़ाने की हिदायत दी, ताकि बिजली के तारों या अन्य अवरोधों से दुर्घटना की आशंका न रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
मंदिरों और पूजा स्थलों पर सफाई के निर्देश
जिलाधिकारी ने सभी नगर पंचायत क्षेत्रों के मंदिरों और पूजा स्थलों पर बेहतर साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी एसडीएम और विद्युत विभाग के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पूजा पंडालों और विसर्जन स्थलों का समय रहते निरीक्षण कर कमियों को दूर कराएं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि नवरात्र और दशहरा के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।