फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Filed the report without even visiting the site.

Ballia News: बिना मौके पर पहुंचे ही लगा दी रिपोर्ट

Sun, 11 Oct 2026 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Filed the report without even visiting the site.
हल्दी। थाना क्षेत्र के नीरूपुर गांव निवासी आदित्यनाथ तिवारी ने अपनी आईजीआरएस शिकायत की जांच रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए जिलाधिकारी से दोबारा जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि हल्दी थाने के उप निरीक्षक संजय पाठक ने मौके पर पहुंचे बिना ही जांच रिपोर्ट लगा दी और साक्ष्य के तौर पर पुरानी फोटो अपलोड की। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने की मांग की है।
विज्ञापन

आदित्यनाथ तिवारी के अनुसार, उनकी शिकायत की जांच रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि दो अक्तूबर 2026 को दोपहर 12:47 बजे उप निरीक्षक उनके घर पहुंचे और पूछताछ की। तिवारी का दावा है कि उस समय पुलिसकर्मी उनके घर नहीं पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग से मौके पर पुलिस के पहुंचने या नहीं पहुंचने की वास्तविकता स्पष्ट हो सकती है। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से किसी स्वतंत्र अधिकारी से मामले की दोबारा जांच कराने, संबंधित सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने और जांच में गलत जानकारी दिए जाने की पुष्टि होने पर जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, आरोपों के संबंध में उप निरीक्षक संजय पाठक ने बताया कि वह 27 सितंबर की शाम आदित्यनाथ तिवारी के दरवाजे पर गए थे और उनसे बातचीत भी हुई थी। इसका फोटो भी उनके पास है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट दो अक्तूबर को भेजी गई थी। इस मामले में थानाध्यक्ष राजू कुमार राय ने कहा कि यदि ऐसी बात है तो दोबारा जांच करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed