फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ward boy and pharmacist treated

Ballia News: वार्ड बॉय और फार्मासिस्ट ने किया इलाज

Sun, 29 Jun 2025 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Ward boy and pharmacist treated
बलिया। बरसात व धूप से उमस भरी गर्मी बच्चों से लेकर बुजुर्गों की सेहत पर असर पड़ रहा है। रविवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के बेहतर इलाज के लिए 79 स्वास्थ्य केंद्रों व अर्बन के दो अस्पतालों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। दूरदराज के क्षेत्रों में एलौपैथ के चिकित्सक के अभाव में आयुर्वेद, होम्योपैथी व फार्मासिस्ट व वार्ड बाॅय ने मरीजों का इलाज कर दवा दी। मेले में वायरल बुखार, उल्टी दस्त, पेट-दर्द, दाद-खाज व जोड़ों में दर्द के मरीज इलाज कराने पहुंचे। चिकित्सक के अभाव में बहुत से मरीज बिना इलाज लौट गए। मेले के नोडल एसीएमओ डॉ. योगेंद्र दास ने बताया कि आरोग्य मेले में 3104 मरीजों का इलाज कर दवा दी गई।
विज्ञापन


चितबड़ागांव : न्यू पीएचसी पर आरोग्य मेला डॉक्टर की गैरमौजूदगी में संपन्न हुआ। चिकित्सक का तबादला होने के कारण मरीजों का इलाज वार्ड बॉय ने किया। डॉक्टर के न होने से मरीजों की संख्या में गिरावट देखी गई। आम दिनों में मेले में 30 से 50 मरीजों की उपस्थिति रहती थी, वहीं इस बार केवल 25 मरीज ही पहुंचे। 50 हजार की आबादी वाले क्षेत्र में मरीज इलाज के लिए नरहीं या 15 किमी दूर जिला अस्पताल जाने को विवश हैं। इस दौरान फार्मासिस्ट विनय कुमार, स्टाफ नर्स पूजा कुमारी, लैब टेक्नीशियन संजय कुमार, वार्ड बॉय अंजनी कुमार और चौकीदार विमलेश कुमार उपस्थित रहे। नरहीं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि चिकित्सक की नियुक्ति के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है, जल्द ही तैनाती की संभावना है।
विज्ञापन

चिलकहर: पीएचसी पर आरोग्य मेला में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मौजूद नहीं रहे। संविदा चिकित्सक सीताराम प्रजापति की मौजूदगी में 21 मरीजों का इलाज हुआ। लोगों ने बताया कि रात में कोई भी चिकित्सक डयूटी पर न रहने के कारण मरीजों को इलाज के लिए अप्रशिक्षित चिकित्सकों या 20 किमी दूर जिला अस्पताल जाना पड़ता है। मेले में फार्मासिस्ट राजेश राय, प्रमोद कुमार, राकेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed