फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Wanting to hear the Prime Minister on the sunny side

प्रधानमंत्री को सुनने की चाहत धूप पर भारी

Sun, 01 May 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 01 May 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Wanting to hear the Prime Minister on the sunny side
बलिया में पीएम
पीएम मोदी की लोकप्रियता का प्रमाण रविवार को हैबतपुर में उज्ज्वला योजना के शुभारंभ के समय देखने को मिला। लोग धूप का परवाह किए बगैर सुबह ही घर से निकल पड़े थे। मोदी के आते-आते सभा स्थल पर हजारों की भीड़ थी। जबकि सभा स्थल से दूर सड़कों पर भी भीड़ खचाखच भरी थी। आयोजकों को भी ऐसी भीड़ का अनुमान नहीं था।
विज्ञापन


मोदी के कार्यक्रम से एक दिन पहले तक सभास्थल हैबतपुर तक पहुंचना किसी आग की दरिया को पार करने से कम नहीं था। आसमान से बरसते अंगारे और नीचे तपती धरती लोगों को बार-बार डरा रही थी। सबकुछ के बाद भी मोदी के दीदार की इच्छा कम नहीं हो रही थी। रविवार को 41 डिग्री के तापमान में आसमान से बरसते आग आग और तपती धरती का परवाह किए बिना लोग रविवार को सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे थे। लोगों के उत्साह को देखकर मौसम को भी रहम आई और उसने अपना तेज कम कर दिया।
विज्ञापन


 कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले सभी मार्ग सुबह से व्यस्त हो गए। जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। उनका एक मात्र लक्ष्य मोदी का दीदार था। 10 बजते-बजते सभा स्थल पर बना पंडाल खचाखच भर चुका था। पंडाल में लगे कूलर और पंखों से निकलने वाली ठंडी हवा भी लोगों को राहत दे रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकाप्टर उतरते ही लोगों में उल्लास भर गया। जैसे ही मोदी मंच पर पहुंचे दीदार होते ही पंडाल में बैठे लोगों ने उत्साह के साथ अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed