{"_id":"6ae77aa4869f0eaaf60aaae6","slug":"wanted-man-with-a-25000-bounty-arrested-accused-of-a-life-threatening-attack-ballia-news-c-190-1-ana1001-176357-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 25 हजार का था इनामिया गिरफ्तार, जानलेवा हमले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 25 हजार का था इनामिया गिरफ्तार, जानलेवा हमले का आरोप
विज्ञापन
बलिया। तीन लाख रुपये के लेनदेन के विवाद में युवक पर चाकू और शराब की बोतल से जानलेवा हमला करने के आरोपी को दुबहड़ पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पंकज सिंह पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसे जनेश्वर मिश्र सेतु के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे अंडरपास से सुबह गिरफ्तार किया। इसके बाद विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया।
थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि शिवपुर दियर नई बस्ती निवासी आशुतोष प्रताप सिंह ने तहरीर देकर बताया था कि गांव के पंकज सिंह ने अपनी बेटी की सगाई के लिए एक सप्ताह में लौटाने का भरोसा देकर उनसे तीन लाख रुपये उधार लिए थे। रुपये मांगने पर वह टालमटोल करने लगा। आरोप है कि 10 अक्टूबर की रात आठ बजे रुपये देने के बहाने आशुतोष को घर बुलाया। वहां पंकज दो अन्य लोगों के साथ शराब पी रहा था। रुपये मांगने पर गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला कर दिया। भागने के दौरान आशुतोष की गर्दन के पिछले हिस्से में चाकू लगा। इसके बाद सिर पर शराब की बोतल से भी वार किया गया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था।
इस मामले में दुबहड़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। गिरफ्तार पंकज सिंह (53) शिवपुर दियर नई बस्ती, ब्यासी का निवासी है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ पूर्व में भी पांच मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार और राजबहादुर सिंह समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।