फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Wanted accused in daughter-in-law's murder case, father-in-law arrested

बहू की हत्या मामले में वांछित आरोपी सास-ससुर गिरफ्तार

Wed, 22 Sep 2021 10:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Wanted accused in daughter-in-law's murder case, father-in-law arrested
रसड़ा। रसड़ा पुलिस ने बुधवार को संवरा चट्टी से बहू की हत्या के मामले में आरोपी ससुर ध्रुव सिंह तथा सास मंजू देवी पत्नी ध्रुव सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। जबकि मृतका का पति राजीव सिंह उर्फ राजू पुत्र ध्रुव सिंह को पुलिस पहले की गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

वादी रविशंकर सिंह उर्फ वरुण सिंह निवासी अरक थाना कृष्णा ब्रह्म जनपद बक्सर (बिहार) द्वारा मृतका बहन के पति राजीव सिंह उर्फ राजू पुत्र, ससुर ध्रुव सिंह, सास मंजू देवी निवासीगण संवरा थाना रसड़ा के विरुद्ध 26 जुलाई 2021 को प्रताड़ित करने तथा हत्या कर देने की तहरीर दी थी। पुलिस ने दहेज हत्या आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद मृतका के पति को संवरा चट्टी से 19 सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं बुधवार को मृतका के ससुर ध्रुव सिंह तथा सास मंजू देवी को संवरा चट्टी से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ नागेश उपाध्याय, कांस्टेबल दीपू यादव, सुधेंद्रु तिवारी, कृष्ण कुमार यादव, महिला कांस्टेबल अनुराधा पांडेय आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed