फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Waiting for the instructions of the government for the return of the prisoners

कैदियों की वापसी के लिए शासन के निर्देश का इंतजार

Sun, 15 May 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Waiting for the instructions of the government for the return of the prisoners
जिला कारागार बलिया। - फोटो : BALLIA
बलिया। जिला कारागार में जलभराव के कारण अक्तूबर 2021 में 939 कैदियों को गैर जनपद के जेलों में स्थानांतरित किया गया था। इसमें से अप्रैल माह में करीब 100 कैदियों को बलिया जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। शेष कैदियों की वापसी के लिए शासन के आदेश का इंतजार किया जा रहा है। प्रतिदिन 10 से 15 नए कैदी कारागार में रखे जा रहे हैं। वर्तमान में जिला कारागार में करीब 300 से अधिक कैदी निरुद्ध हो चुके हैं।
विज्ञापन

जनपद में हुई मूसलाधार बारिस से जिला जेल के बैरकों में पानी भर गया था। जिसके चलते कैदियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इसकी जानकारी जेल प्रशासन द्वारा जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत उच्चाधिकारियों को दिया गया था। उच्चाधिकारियों के आदेश पर जिला जेल में निरूद्ध 939 कैदियों को दो अक्तूबर 2021 को गैर जनपद के जेलों में शिफ्ट किया गया था। इनमें से 600 कैदियों को आजमगढ़ और 339 कैदियों को अम्बेडकर नगर जिला जेल में भेजा गया था। जिला जेल से पानी निकलने तथा बैरकों व कमरों की साफ-सफाई का काम पूर्ण होने के अलावा भवनों के मरम्मत का कार्य संपन्न होने के बाद पहले 65 कैदियों को जिला जेल में शिफ्ट किया गया। इसमें 30 सजायाफ्ता तथा 35 विचाराधीन कैदी थे। इस प्रकार अप्रैल माह में करीब 100 कैदियों की वापसी हो चुकी है। इसके अलावा वर्तमान में प्रतिदिन नए 10 से 15 कैदी कारागार में शिफ्ट किए जा रहे हैं। इस प्रकार जेल में करीब 300 कैदी निरूद्ध हो चुके हैं। जबकि जेल का मानक ही 339 का है। इस बाबत जेल अधीक्षक लाल रत्नाकर सिंह ने बताया कि अभी कैदियों की वापसी संभव नहीं है। कारण कि शासन स्तर का मामला है। वहां से जैसा दिशा निर्देश मिलेगा आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अप्रैल माह में करीब 100 कैदियों की वापसी हुई है। वहीं नए कैदियों को जेल में शिफ्ट किया जा रहा है। वर्तमान में नए व पुराने मिलाकर करीब 300 कैदी जेल में हैं।
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed