फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   vyapariyon ne khola morcha

अवैध वसूली के खिलाफ खोला मोर्चा

Wed, 05 Oct 2016 08:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 05 Oct 2016 08:15 PM IST
विज्ञापन
vyapariyon ne khola morcha
नगर मजिस्ट्रेट को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन देते व्यापारी नेता।
उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने लाइसेंस के रिनुवल और सैंपलिंग के नाम पर अवैध वसूली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर अभिहित अधिकारी पर व्यापारियों को प्रताड़ित करते हुए अवैध वसूली का आरोप लगाया। व्यापारियों का कहना है कि खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग के नाम पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों द्वारा परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन



 व्यापारी एवं सर्वदलीय व्यापार मंडल ने कहा कि खाद्य पदार्थों की जांच के लिए जनपद में लैब नहीं है। ऐसे में विभागीय अधिकारी सैंपलिंग के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न करते हैं। व्यापारियों ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाते हुए अवैध वसूली पर रोक लगाने तथा अभिहित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर शंभु नाथ गुप्ता, गौरीशंकर प्रसाद, सुनील गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, श्याम सुंदर गुप्ता, ओम प्रकाश पाठक, राजेश कुमार गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता आदि शामिल रहे। जिलाधिकारी को सौंपे गए पत्रक में करीब एक सौ व्यापारियों के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed