{"_id":"67b4c230fb90741a790dffb2","slug":"voting-will-be-held-today-for-the-post-of-head-in-two-gram-panchayats-ballia-news-c-190-1-bal1001-133816-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दो ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए आज डाले जाएंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दो ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए आज डाले जाएंगे वोट
विज्ञापन
बलिया। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर दो ग्राम पंचायतों के लिए मंगलवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी हुई। इन गांवों में 19 फरवरी की सुबह सात बजे से मत डाले जाएंगे। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की तैयारी पूरी है।
खाली पड़े सीयर ब्लाॅक के रछौली गांव में प्रधान पद के लिए सिर्फ एक नामांकन विवेक कुमार मिश्र का होने से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। मुरलीछपरा ब्लाॅक के आराजी माफी बाल गोविंद उपाध्याय और बेलहरी ब्लाॅक के एकौना गांव के प्रधान पद पर चुनाव होना है।
लालगंज प्रतिनधि के अनुसार मंगलवार को ब्लाॅक मुख्यालय से बूथ के लिए रवाना हुई। पार्टियां ब्लॉक मुख्यालय पर आकर समय से बैठी थीं, लेकिन ग्राम पंचायत सचिव के आने का देर तक इंतजार करती रहीं। एडीओ पंचायत दिग्विजय नाथ तिवारी ने बताया कि वोटर लिस्ट का सत्यापन करना होता है जो सचिव करते हैं। फोन भी उठ नहीं रहा था। इसकी शिकायत डीपीआरओ से की गई। उसके बाद सचिव द्वारा ब्लॉक पर आने की सूचना दी गई।
विज्ञापन
हल्दी प्रतिनधि के अनुसार ब्लाॅक बेलहरी के ग्राम पंचायत राजपुर एकौना में होने वाले चुनाव के लिए पोलिंग पार्टी प्राथमिक विद्यालय राजपुर पहुंच गई है। रिक्त पड़े पद के लिए गांव के चार लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। बुधवार को मतदान कराया जाएगा। थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने मतदान स्थल का निरीक्षण किया।
मुरली छपरा ब्लाॅक के आराजी माफी बालगोविंद उपाध्याय के प्राथमिक विद्यालय बाबू के शिवपुर में दो बूथ बनाए गए हैं। दोनों बूथों पर 784 व 778 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। वहीं बेलहरी ब्लाॅक के एकौना में प्राथमिक पाठशाला राजपुर में भी दो बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर 675 व 727 मतदाता अपने-अपने मत का प्रयोग करेंगे। 21 फरवरी को संबंधित ब्लाक मुख्यालय पर मतगणना का कार्य होगा।