फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Volunteers came out marching to the tune of Ghosh

Ballia News: घोष की धुन पर कदमताल करते निकले स्वयंसेवक

Thu, 30 Mar 2023 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Volunteers came out marching to the tune of Ghosh
बलिया/हनुमानगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हनुमानगंज खंड की ओर से रामनवमी पर पथ संचलन निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने भाग लिया। पुरानी बाजार स्थित मैदान पर स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता सह विभाग कार्यवाह संजय शुक्ल, अध्यक्ष प्रमोद सर्राफ, विभाग प्रचारक तुलसीराम, जिला कार्यवाह हरनाम सिंह ने भगवान श्रीराम, भारत माता, डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


संजय शुक्ल जी ने कहा कि इस वर्ष भी भारतीय नववर्ष से लेकर नवमी तक विभिन्न कार्यक्रम कर रहे हैं। भारत राष्ट्र का अस्तित्व सृष्टि के प्रारंभ के साथ ही जुड़ा हुआ है। प्रतिपदा के दिन ही ब्रह्माजी ने सृष्टि का निर्माण किया था। वर्ष प्रतिपदा के दिन ही स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती होती है। भगवान राम के राज्याभिषेक भी वर्ष प्रतिपदा के दिन ही हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंधी समाज के अग्रज झूलेलाल की जयंती वर्ष प्रतिपदा के दिन ही है। हम सभी को संगठित रहकर राष्ट्र एवं समाज की सेवा करना है। बिना संगठन के हमारा कोई अस्तित्व नहीं है। ओजस्वी गीत, अमृत वचन के साथ ही पुरानी बाजार से घोष की धुन पर कदमताल करते हुए स्वयंसेवकों का पथ संचलन शुरू हुआ। खंड के सभी प्रमुख मार्गों से निकाला गया।

ब्रह्माइन गांव, मां ब्राह्मणी मंदिर मार्ग, सिकंदरपुर बलिया मुख्य मार्ग होते हुए चटकी टोला शिव मंदिर से पुन: अपने निर्धारित समापन स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुआ। नगरवासियों ने पुष्प वर्षा से स्वयंसेवकों का स्वागत किया। मुख्य शिक्षक चन्द्रशेखर थे। संचालन सत्यप्रकाश ओझा ने किया। सुखपुरा थानाध्यक्ष टीम के साथ मौजूद रहे। तुलसीराम, हरनाम, डॉ. संतोष तिवारी, संजेश तिवारी, गोविंद सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed