फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Voices of resistance even in villages, no shutter lifted

गांवों में भी प्रतिरोध के स्वर, नहीं उठा कोई शटर

Sat, 16 Apr 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Voices of resistance even in villages, no shutter lifted
पत्रकारों की रिहाई की मांग को बलिया बंदी के दौरान हल्दी में बंदी पड़ी दुकाने। - फोटो : BALLIA
बलिया(मनियर)। पेपर लीक मामले में कुटरचित तरीके से निर्दोष फंसाए गए पत्रकारों को रिहाई एवं जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक पर कार्रवाई के लिए शनिवार को बलिया बंद के दौरान ग्रामीण इलाकों की दुकानों के भी शटर नहीं उठे।
विज्ञापन

मनियर कस्बा में पूर्णतया बंदी रही। मनियर गुदरी बाजार, परशुराम स्थान, बड़ी बाजार, सदर बाजार, मनियर चांदू पाकड़, राजाराम सिंह मार्केट, मनियर इंटर कॉलेज के सामने की दुकानें, मनियर बस स्टैंड की दुकानें बंद रहीं। बंदी कार्यक्रम को सफल बनाने में सपा नेता संकल्प सिंह, जिला पंचायत सदस्य विजय यादव, क्षत्रिय भारत महासभा मनियर इकाई अध्यक्ष दिलीप सिंह, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी प्रदीप गुप्ता, मनियर इकाई अध्यक्ष राजेश गुप्ता, सोनू सिंह, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष श्रीराम तिवारी बब्लू, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार पाठक उर्फ लड्डू, बसंत कुमार सिंह उर्फ मुन्नी, विनय कुमार सिंह मिंटू, धर्मेंद्र मणिक, प्रधान अशोक पाठक, राजू प्रसाद, पारस तिवारी, अनुप तिवारी, शिवजी उपाध्याय, नरेंद्र पाठक, वीरेंद्र सिंह, राममिलन तिवारी, उपेन्द्र तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन

बैरिया तहसील क्षेत्र में अभूतपूर्व बंदी देखने को मिली। क्षेत्र के शिवन टोला चट्टी, जयप्रकाश नगर, बाबू के डेरा चट्टी, रानीगंज बाजार, बैरिया बाजार, मधुबनी, लालगंज, रामगढ़ आदि बाजारों की सभी दुकानें दोपहर तक पूरी तरह से बंद रही। बंदी को उद्योग व्यापार मंडल रानीगंज बाजार, पूर्व सैनिक संगठन बैरिया, छात्र संगठन, कांग्रेस तथा बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने भी अपना समर्थन दिया। जिसके चलते यहां अभूतपूर्व बंदी सफल रही। बैरिया के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह अपने करीब 100 कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों पर उतरे और नारेबाजी की। बेरुआरबारी में कांग्रेस, सपा, भासपा, सजपा व व्यापार मंडल के पदाधिकारी, छात्रनेता व पत्रकारों ने बाजार में जुलूस निकाल कर जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। वही बेरुआरबारी तिराहे पर बैठक कर सभी संगठन के लोगों ने पत्रकारों की रिहाई तत्काल करने की मांग की। कांग्रेस के महासचिव राघवेन्द्र प्रताप सिंह, शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह, मंत्री संजय दुबे, समाजसेवी बबुआ, कांग्रेस नेत्री सोनम बिंद, सपा ब्लाक अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, ब्यास मुनि यादव, महाप्रसाद चौबे, व्यापार मंडल अध्यक्ष नीलेश सिंह(रामु), छात्रनेता आलोक कुंवर सिंह, प्रशांत पांडेय, अमित सिंह महामंत्री टीडी कालेज, अनिश, सौरभ, चुनमुन यादव, भासपा ब्लाक अध्यक्ष अवधेश यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष आत्मा यादव, छोटक राजभर, राजकुमार यादव, वीरबहादुर सिंह, विनोद सिंह, विजेन्द्र सिंह, धन्नजय पांडेय, रिशु पांडेय, उमेश मिश्र, राजेश दुबे, अनिल दुबे, उमेश दुबे, शैलेन्द्र राजभर, राजू शर्मा, जगमोहन राजभर, केजरीवाल, प्रमोद कुमार, सुबेलाल चौहान, चुनचुन सिंह आदि सैकड़ों लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवती नगर में उद्योग व्यापार मंडल के स्थानीय इकाई के अध्यक्ष विरेन्द्र गुप्ता सहित व्यापारी नेता सुनील कुमार केशरी, शान्तिल गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने अपने अपने प्रतिष्ठानों को बन्द कर नगर के बड़ी बाजार स्थित जोड़ा शिव मंदिर के सामने शनिवार को सड़क पर बैठकर धरना दिया। सुखपुरा के दुकानदारों ने भी भरपूर योगदान दिया। यहां के दुकानदारों ने भी अपना अपना प्रतिष्ठान बन्द रखा। इस मौके पर सुखपुरा बन्दी में जिन्जी सिंह, अमित सिंह, प्रशांत पांडेय, गोलू सिंह, अभय सिंह, सरोज ठाकुर, विक्की सिंह, सिन्टू यादव, बब्लू खां, राहुल सिंहआदि रहे। बांसडीह बड़ी बाजार, स्टेट बैंक रोड, कचहरी चौराहा, बांसडीह इंटर कॉलेज के सामने की दुकानें, पूरी तरह बंद रही। चितबड़ागांव, बरइया पोखरा होते हुए धर्मापुर चट्टी तक व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं। बेल्थरारोड, सिकंदरपुर,

गड़वार, लक्ष्मणपुर चट्टी, रामगढ, रतसर, भीमपुरा व कसेसर, सागरपाली, रसड़ा में कोई दुकान नहीं खुली।

बलिया बंदी के दौरान रानीगंज बाजार में बंद पड़ी दुकाने।

बलिया बंदी के दौरान रानीगंज बाजार में बंद पड़ी दुकाने।- फोटो : BALLIA

बलिया बंदी के दौरान बैरिया कस्बा में जुलूस निकालकर बंदी के लिए व्यापारियों से समर्थन की अपील करत?

बलिया बंदी के दौरान बैरिया कस्बा में जुलूस निकालकर बंदी के लिए व्यापारियों से समर्थन की अपील करत?- फोटो : BALLIA

बलिया बंदी के दौरान नरही क्षेत्र के लक्ष्मणपुर चट्टी पर बंद पड़ी दुकाने।

बलिया बंदी के दौरान नरही क्षेत्र के लक्ष्मणपुर चट्टी पर बंद पड़ी दुकाने।- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed