फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   viral patient increased in ballia

जिला अस्पताल में 10 से 15 फीसदी बढ़े वायरल फीवर के मरीज

Thu, 08 Jul 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
viral patient increased in ballia
बलिया। जिला अस्पताल में इन दिनों वायरल फीवर के मरीजों में 10 से 15 फीसदी का इजाफा हुआ है। सर्दी, खांसी, बुखार, शरीर दर्द एवं संक्रमित रोगों के मरीजों की संख्या में काफी तेजी से बढ़ी है। कुछ दिनों पहले तक 800 से 900 तक की होने वाली ओपीडी इस समय बढ़कर प्रतिदिन 1200 से 1500 हो गई है। हालांकि जिला अस्पताल प्रशासन का दावा है कि एक-दो को छोड़ अधिकांश इंजेक्शन और दवा अस्पताल में उपलब्ध है।
विज्ञापन

वर्तमान में सर्दी, खांसी, बुखार, शरीर दर्द, डायरिया, टायफाइड, मलेरिया, चर्म रोग जैसे संक्रमित रोगों के मरीजों की संख्या 10 से 15 फीसदी बढ़ गई हैं। ओपीडी के आंकड़ों पर गौर करे तो सिर्फ वायरल के 10 से 15 फीसदी मरीजों की संख्या वृद्घि हुई है। वर्तमान में प्रतिदिन 40 से 50 प्रतिशत मरीज वायरल फीवर, सर्दी, जुकाम, मलेरिया, टाइफायड और पीलिया के जांच में पाए जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले तक जिला अस्पताल की ओपीडी प्रतिदिन 800 से 900 मरीजों तक हो रही थी। अब ये बढ़कर 1200 से 1500 प्रतिदिन पहुंच गई है। जिला अस्पताल में तैनात वरिष्ठ फिजीशियन डाक्टर मनोज कुमार ने बताया कि कोरोना काल में मरीजों की संख्या काफी कम थी। वर्तमान में प्रतिदिन ओपीडी में मरीजों की संख्या 100 से 125 के लगभग रह रही है। इन दिनों मरीजों की 10 से 15 फीसदी बढ़ गई है।
विज्ञापन

50 फीसदी वायरल फीवर और सर्दी के मरीज
बलिया। जिला अस्पताल में तैनात बालरोग विशेषज्ञ डा. विनेश कुमार ने बताया कि इन दिनों बच्चों में वायरल फीवर, सर्दी, बुखार, डायरिया के मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। वर्तमान में 50 प्रतिशत सर्दी व वायरल फीवर के मरीज आ रहे हैं। इनके लिए अस्पताल में दवाइयां उपलब्ध है। इस समय बारिश में भींगने से बचना चाहिए। अपने आसपास गंदा पानी एकत्र न होने दें। ठंडे पानी और खाद्य पर्दार्थों से परहेज करें। जुकाम, खांसी की स्थिति में गरारे करने से और भाप लेने से बहुत अधिक आराम मिलता है। गर्म पानी में नमक डालकर उसके गरारे करें। नाक बंद होने भाप लें। भाप नाक और मुंह दोनों से लें। इससे आपको जुकाम और बंद नाक के साथ ही गले के दर्द और सिरदर्द से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में दवा और इंजेक्शन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। कोई दिक्कत नहीं है। मरीजों को बचाव के सलाह भी दिए जा रहे हैं। - डा. बीपी सिंह, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed