Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   PHC building constructed at a cost of 2.40 crore inaugurated in Devkali 30,000-strong population to benefit

Ballia News: देवकली में 2.40 करोड़ से बने पीएचसी भवन का लोकार्पण, 30 हजार आबादी को मिलेगी राहत

Sun, 15 Nov 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
PHC building constructed at a cost of 2.40 crore inaugurated in Devkali 30,000-strong population to benefit
नगर से सटे देवकली गांव ​स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करते जिला​धिकारी ज्ञान
बलिया। हनुमानगंज ब्लॉक के देवकली गांव (हरपुर महावल खुर्द) में शनिवार को स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ी सौगात मिली। करीब 2.40 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भवन का लोकार्पण जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार ने किया। इस केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र की लगभग 30 हजार आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। इसके निर्माण में प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की पहल और प्रयासों की अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन


करीब 240.90 लाख रुपये की लागत से बने इस भवन का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ की ओर से लगभग दो वर्षों में पूरा कराया गया है। डेढ़ बीघा क्षेत्रफल में फैले परिसर में मुख्य चिकित्सालय भवन के साथ चिकित्साधिकारी और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए आवासीय भवन भी बनाए गए हैं। केंद्र पर 94 प्रकार की दवाओं की उपलब्धता, 14 तरह की जांच और सामान्य ओपीडी की सुविधा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


लोकार्पण समारोह में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि पीएचसी के संचालन से आसपास के गांवों के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। अब सामान्य बीमारियों के उपचार और जरूरी जांच के लिए ग्रामीणों को दूर-दराज के अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समारोह को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि देवकली में पीएचसी का नया भवन क्षेत्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण सौगात है। सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरों जैसी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों। इस केंद्र के शुरू होने से लोगों को उपचार, दवाओं और जांच की सुविधा अपने क्षेत्र में ही मिल सकेगी।


कार्यक्रम में सीडीओ आलोक कुमार, सीएमओ डॉ. अभय नारायण राय, यूपीआरएनएसएस के अधिशासी अभियंता सुनील सिंह चंदेल, भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र कुमार उर्फ टून जी पाठक, महावीर पाठक, धर्मेंद्र सिंह, अमरनाथ राय, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्वेता राय, रत्नाकर राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed