Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Violent clash between two groups at a girl's birthday celebration; FIR registered against 22 individuals

Ballia News: बच्ची के जन्मदिन समारोह में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 22 पर प्राथमिकी

Sat, 07 Nov 2026 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Violent clash between two groups at a girl's birthday celebration; FIR registered against 22 individuals
बैरिया। रेवती थाना क्षेत्र के रतिछपरा गांव में बच्ची के जन्मदिन समारोह के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। इसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के मुन्ना पासवान और योगेंद्र पासवान के बेहोश होने की बात कही गई है, जबकि दूसरे पक्ष के चंदन पासवान को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। सीओ बैरिया आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है। कुल 22 लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

घटना पांच नवंबर की शाम की है। एक पक्ष की रीता देवी ने तहरीर में बताया कि उनके देवर की पुत्री सुस्मिता के जन्मदिन पर घर में भोज था। परिवार के लोग दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोग पहुंचे और उन्हें तथा उनकी बहन को गाली देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके पति मुन्ना पासवान के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे योगेंद्र पासवान, दिनेश पासवान, भुनेश्वर पासवान, चीकू पासवान, इंग्लिश पासवान, अनीशा और कंचन कुमारी को भी पीट दिया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष के श्यामबाबू पासवान ने तहरीर में बताया कि परिवार के लोग दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान भुनेश्वर पासवान उनके दरवाजे के सामने गाली-गलौज करने लगे। उनके पिता प्रभुनाथ पासवान और चाचा कौशल पासवान ने विरोध किया तो विकेश उर्फ लाल साहब, रजवत, हरेंद्र पासवान, इंग्लेश, इजलेश, चिक्कू बाबा, मुन्ना पासवान, राजा पासवान, योगेंद्र पासवान, सुरेंद्र पासवान, मंटू, संतोष और सनोज पासवान समेत अन्य लोगों ने एकजुट होकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे चंदन पासवान, गुड्डू पासवान, राजदेव पासवान, मुनीश्वर, बादल, ललिता देवी, गुंजरिया देवी, बबीता देवी, श्यामबाबू, बुटन, रागिनी और रिंकू समेत अन्य लोग भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तारीख पर जा रहे पिता-पुत्री को रास्ते में रोककर पीटा
गड़वार (बलिया)। परिवार न्यायालय में मुकदमे की तारीख पर बेटी को लेकर जा रहे पिता-पुत्री को रास्ते में रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ओमप्रकाश गुप्ता निवासी छतवां, रतसर वार्ड नंबर दो ने अपने दामाद जितेंद्र गुप्ता और उनके बहनोई अभय गुप्ता पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि तहरीर पर पुलिस दोनों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

ओमप्रकाश ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि पुत्री पिंकी गुप्ता की शादी वर्ष 2024 में खेजुरी थाना क्षेत्र के जिगिरसर निवासी जितेंद्र गुप्ता से हुई है। ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर बेटी ने परिवार न्यायालय बलिया में मुकदमा दाखिल किया है। चार नवंबर को मुकदमे की तारीख पर ओमप्रकाश अपनी बेटी को लेकर न्यायालय जा रहे थे। इसी दौरान रतसर-सुखपुरा नहर मार्ग पर निहालपुर के समीप आरोपियों ने उनकी गाड़ी रोक ली। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए पिता-पुत्री को हाथ-मुक्कों से पीटा। राहगीरों के बीच-बचाव करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed