{"_id":"6278046e87953632e3449b79","slug":"villagers-stopped-road-construction-by-telling-the-land-as-their-own-ballia-news-vns65250332","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन को अपनी बता ग्रामीणों ने सड़क निर्माण रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन को अपनी बता ग्रामीणों ने सड़क निर्माण रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। मनियर-बेरुआरबारी मार्ग के निर्माण को रामपुर दक्षिण गांव के ग्रामीण ने बीजगोदाम के पास ग्रामीणों ने रोक दिया। उनका कहना था कि सड़क उनकी जमीन से बनाई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों समझाबुझाकर शांत कराया।
मनियर-बेरुआरबारी मार्ग पर सड़क का डामरीकरण हो रहा है। रामपुर दक्षिणी गांव के बीज गोदाम के पास कुछ लोगों ने सड़क को अपनी निजी जमीन बताते हुए कार्य को रोक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को थाने पर बुलाया। गांव वालों ने अपने कागजात दिखाए। थानाध्यक्ष ने मामला राजस्व विभाग होने के कारण अधिकारियों से मिलने की सलाह दी। ग्रामीण रामजन्म, नन्दू, शिवजन्म, रघुनाथ, जवाहिर, गीता देवी, राजकुमारी देवी, शैल कुमारी, सावित्री, शोभा व सुमित्रा का कहना था कि यह सड़क मेरी निजी जमीन में बनी है। इसके लिए कई बार हम सभी ने तहसील से लेकर थाने तक का चक्कर लगाते लगाते थक गए हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार पटेल ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंच कर शांति व्यवस्था कायम की गई। मामला राजस्व का होने के कारण ग्रामीणों को संबन्धित विभाग के पास भेज दिया गया।